25 सितम्बर का राशिफल
ज्योतिषीः पंडित अरुणेश कुमार शर्मा.

मेषः प्रशासनिक पहुँच का लाभ उठाने का प्रयास करें। अपोजिट सेक्स के लोगों की मित्रता काम निकालने में सहायक होगी। ऊर्जा से लबरेज दिखेंगे तो सफलता पाने में आसानी होगी, दिन लाभप्रद।
वृषः सकारात्मकता युक्त जल्द शुरुआत आपको औरों से आगे रखेगी। आपकी योजना में खामी निकालना बेहद मुश्किल है। इसका फायदा सहयोगियों से आगे निकलने में मिल सकता है, दिन भाग्यशाली।
मिथुनः आप विकास की मुख्य धारा में हैं। यहां अतिरिक्त ऊर्जा से ज्यादा जरूरत सतर्कता और नियंत्रण की होती है। कारोबार का दिशा निर्देशक अपनी ही कमांड में रखें। दिन सामान्य।
कर्कः स्त्रियोचित गुणों की प्रबलता से स्वयं में सम्पूर्णता का करेंगे। मित्रों सहयोगियों संग समय बिताना भाएगा। घर परिवार के छोटे बड़े कामों में रुचि लेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा।
सिंहः व्यवहार कुशलता से विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे। वीरता दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। अपोजिट सेक्स वालों को आकर्षित कर सकते हैं। इसके लिए खर्च भी करना पड़ सकता है।
कन्याः एक से अधिक प्रेम संबंध बना सकते हैं। अपोजिट सेक्स के लोगों में रुचि दिखाएंगे। शब्दों के चयन में सावधानी बरतें अन्यथा संकट में पड़ सकते हैं। दिन बेहतर बीतेगा। अध्ययन में सफलता मिलेगी।
तुलाः घर-परिवार में मां-बहन और बच्चियों को हंसता-खेलता देखना स्वर्ग की अनुभूति कराता है। आज आप भी इसके भागीदार हो सकते हैं। खर्च बजट बिगाड़ सकता है। समय सुन्दर है।
वृश्चिकः महिला साथी की मदद से अत्यंत जरुरी सूचनाएं हासिल करने में सफल होंगे। भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। नए जमाने के कामों में हाथ आजमाना अधिक लाभप्रद रहेगा।
धनुः काम निकालने के लिए चातुर्यपूर्ण बातचीत को हथियार बनाएं। लोगों के लिए कॉरपोरेट पार्टी का आयोजन कर सकते हैं अथवा ऐसी पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। दिन शुभदायक।
मकरः स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली महसूस करेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। समाज के सभी वर्गों में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोकप्रियता को एन्जॉय करें, दिन श्रेष्ठ
कुंभः खर्च से पहले बैंक बैलेंस चेक कर लें। लीक से हटकर कारोबार से लाभ होगा। शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। दिन सामान्य, परिवारजनों से संतुलन बनाकर चलें।
मीनः घर परिवार में काम आने वाले और महिलाओं के लिए उपयोगी पदार्थों के कारोबारी लाभ में रहेंगे। आर्थिक पक्ष सबल बनेगा। साझीदार हितकारक बने रहेंगे। दिन लाभ देने वाला है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Astro, Aapki Kismat, People, Dainik Rashifal, 25 November 2012








कमेंट्स
0