IBN7 IBN7

ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय

Posted on Sep 25, 2012 at 11:37am IST | Updated Sep 25, 2012 at 11:40am IST

कोलम्बो। ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप स्तर पर मंगलवार को अंतिम मुकाबला खेला जाना है लेकिन आंकड़ों के लिहाज से सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों के नाम लगभग तय हो गए हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें मंगलवार को अंतिम ग्रुप मैच में भिड़ेंगी लेकिन बांग्लादेश की आगे की राह असम्भव दिखाई देती है क्योंकि उसका नेट रन रेट पाकिस्तान की तुलना में काफी कम है।

न्यूजीलैंड की टीम दो मैच खेल चुकी है और सबसे बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वह सुपर-8 में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.650 है। उसने एक मैच खेला है और वह हार चुका है।

ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय

दूसरी ओर, बांग्लादेश का नेट रन रेट -2.950 है जो पाकिस्तान से काफी कम है। सुपर-8 में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को पाकिस्तान को काफी बड़े अंतर से हराना होगा और यह काम उसके लिए एक लिहाज से नामुमकिन है।

बारिश के कारण या फिर किसी और कारण से यह मैच रद्द होता है या फिर डकवर्थ लुईस नियम का भी पालन किया जाता है तो भी पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचना तय है।

सुपर-8 को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में बांटा गया है। ग्रुप-1 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान (क्वालीफाई करना तय), ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं।

ग्रुप स्तर से ग्रुप-ए से इंग्लैंड और भारत, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज, ग्रुप-सी से श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-डी से पाकिस्तान व न्यूजीलैंड को अगले दौर में पहुंचने का मौका मिला है।

इंग्लैंड को ग्रुप-ए में पहले स्थान पर होने के कारण ए-1 कोड दिया गया है जबकि भारत को ए-2 कोड मिला है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया को बी-1, वेस्टइंडीज को बी-2, श्रीलंका को सी-1, दक्षिण अफ्रीका को सी-2, न्यूजीलैंड को डी-2 और पाकिस्तान को डी-1 कोड मिला है।

सुपर-8 दौर में सभी टीमें अपनी ग्रुप में एक दूसरे के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। इनमें से टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलगा। अगर दो टीमों के बराबर अंक हुए तो बेहतर रन रेट के आधार पर उसे आगे का रास्ता मिलेगा। इसमें ग्रुप स्तर के मैचों के परिणाम या फिर रन रेट को शामिल नहीं किया जाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Twenty-20, World Cup, India, Srilanka, Pakistan, Duckworth louis



पिछली खबर
वेस्टइंडीज सुपर-8 में, आयरलैंड ने कटाया घर का टिकट
अगली खबर
अब पानी बेचते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

Photogallery
फंस गए दामाद जी!
14:18 PM, May 24, 2013

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013
IBN7