कनाडा के एक कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़का और लड़की जब आपस में पहली बार मिले थे तो किसे ने भी नही सोचा था कि एक दिन दुनिया उन्हें एक ही नाम से जानेगी। टीम ऑफ डैथ यानी मौत की टीम।
कारला और पॉल को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था या यूं कहें कि कारला पॉल की दीवानी बन गई थी। अपनी इस मोहब्बत को साबित करने के लिए उसने जो किया उसे सुनकर भी यकीन करना नामुमकिन है।
आपने आज तक इतने अजीवोगरीब तोहफे के बारे में नही सुना होगा। एक लड़की जिसने अपने होने वाले शौहर के सामने अपनी छोटी बहन को पेश कर दिया। अपनी मोहब्बत को साबित करने के लिए उसने इंसानियत की सारी हदे पार कर दी थी। अब उन दोनों को कोई जुदा नहीं कर सकता था। उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दुनिया की सबसे खतरनाक जोड़ी तैयार हो चुकी थी।
शहर से लगातार गायब हो रही मासूम नाबालिग लड़कियों के मामलों ने पूरे शहर में हड़कम्प मचा दिया। लोगों को यकीन हो गया कि शहर में कोई वहशी सीरीयल किलर घूम रहा है जो लगातार लड़कियो को अपना शिकार बना रहा है। पुलिस भी हैरान थी क्योंकि न तो उन लड़कियों का ही कुछ पता चल रहा था और न हाथ आ रहा था कोई सुराग।
लेकिन फिर एक दिन एक नहर मे मिली एक लाश ने खोला हैवानियत के इस खेल का राज। कनाडा की ये टीम आफ डैथ, पुलिस की गिरफ्त में थी। पुलिस ये तो समझ चुकी थी कि कारला ने ये सारे गुनाह सिर्फ और सिर्फ पॉल को खुश रखने के लिए किए लेकिन सवाल ये था कि आखिर वो क्या वजह थी जिसने पॉल को बना दिया शैतान। इस सवाल का जवाब पॉल के अतीत में छुपा था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0