काठमांडू। नेपाल में मांउट एवरेस्ट रीजन स्थित लूकमा के लिए काठमांडू से उड़ान भरने के बाद एक विमान क्रैश हो गया है। हादसे में विमान के अंदर सवार सभी 19 यात्रियों की मौत हो गई है। सीता एयर का ट्विन इंजन प्लेन त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद काठमांडू के दक्षिण पश्चिम स्थित मनोहरा नदी के पास क्रैश हुआ। हालांकि लूकमा के इस क्षेत्र की जनसंख्या काफी ज्यादा है लेकिन मनोहरा नदी के पास का स्थल जहां प्लेन गिरा वहां बहुत अधिक आबादी नहीं है।
पढ़ें: नेपाल में विमान हादसा, 13 भारतीयों समेत 15 की मौत

काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर सुबह 6.10 बजे सीता एयर एयरलाइन का डोर्नीयर एयरक्राफ्ट 9एन-एएचए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थल पर मौजूद एयरलाइन के कर्मचारी कपिल कर्की ने बताया कि हादसे में 12 विदेशी व सात नेपाली मारे गए। विमान क्रैश होने के 45 मिनट तक इसमें आग लगी रही जिससे सभी यात्रियों के शव बुरी तरह से जल गए।
पढ़ें: नेपाल विमान हादसा: फिल्म 'पा' की बाल कलाकार की मौत
विमान काठमांडू हवाईअड्डे से उड़ान भरकर लुकला जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कर्की ने बताया कि मारे गए लोगों में ज्यादातर इटली के नागरिक हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जय बहादुर चंद ने बताया कि चालक दल सदस्यों की पहचान कर ली गई है। इनमें पायलट बिजय तांदुकर, सह-पायलट तकेशी थापा व विमान परिचायिका रोजा शाक्य शामिल हैं। चंद ने बताया कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया है।
विमान में सवार सात यात्री ब्रिटेन, पांच चीन जबकि बाकी तीन यात्री नेपाल के ही थे। काठमांडू एयरपोर्ट के पुलिस चीफ नारायण बास्टाकोटी ने बताया कि विमान में कोई भी भारतीय सवार नहीं था। भारतीय दूतावास ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इसी साल मई महीने में भी नेपाल में हुए विमान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Nepal, Plane Crash, Kathmandu, Everest Hills, Sita Airlines








कमेंट्स
0