IBN7 IBN7

दिल्ली से राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

  • ibnkhabar.com
Posted on Sep 28, 2012 at 01:28pm IST | Updated Sep 28, 2012 at 03:29pm IST

नई दिल्ली। उत्तर भारतीयों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र नमनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2008 के मामले में ये वारंट जारी किया है।

मालूम हो कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राज ठाकरे के खिलाफ बिहार की दो अदालतों में शिकायत की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आया। इसी आदेश पर अमल करते हुए आज अदालत ने 2008 में जारी किए गए दो वारंट को दोबारा जारी किया।

दिल्ली से राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

आरोप है कि साल 2008 में मुंबई में रेलवे की परीक्षा देने गए छात्रों पर राज ठाकरे के इशारे पर हमला किया गया। इसके साथ ही राज ठाकरे पर उत्तर भारतीयों के खिलाफ छठ पर्व पर घृणित भाषण देने का भी आरोप है। तीस हजारी कोर्ट में ही राज के खिलाफ ऐसे 7 अन्य मामले हैं। साल 2012 के शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इन्हें दिल्ली भेजा गया था।

बिहार में जारी हुए गैर जमानती वारंट के खिलाफ राज सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। जिसके बाद केस को दिल्ली ट्रांसफर किया गया था।

राज ठाकरे के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि गणेश उत्सव और सुरक्षा कारणों की वजह से वह कोर्ट नहीं आ सकते। कोर्ट ने इस जवाब को असंगत पाया और गैर जमानती वारंट को आज दोबारा जारी किया। 17 नवंबर को केस की अगली सुनवाई होनी है।

वहीं दूसरी तरफ, दिल्‍ली की एक स्‍थानीय अदालत के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ एक ओर केस दर्ज किया है। राज के खिलाफ यह केस बिहार के लोगों को मुंबई के घुसपैठिए की संज्ञा देने पर किया गया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hate speech, FIR, MNS, Raj Thackeray, Delhi Police, Bihar, Biharis, North Indians



पिछली खबर
गडकरी की अध्यक्षता के लिए BJP ने अपना संविधान बदला
अगली खबर
गडकरी जो चाहे कर लें, माफी नहीं मांगूंगी: अंजलि

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7