नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े साढ़े पांच करोड़ लूट लिए। लुटेरे बैंक की कैश वैन लेकर ही फरार हो गए। विरोध करने पर गार्ड को भी बदमाशों ने गोली मार दी। यह मामला डिफेंस कालोनी के बी ब्लॉक का है।
दोपहर एक बजे के आसपास बैंक की वैन को डिफेंस कॉलोनी में एक हुंडई वैरेना कार ने ओवरटैक किया। गाडी से उतरे तीन लड़के बंदूक की नोक पर वैन लेकर फरार हो गए। इस बीच विरोध करने पर एक गार्ड को गोली भी मारी गई। बैंक की वैन में तीन गार्ड सवार बताए जा रहे हैं।
अनुमान के मुताबिक वैन में साढ़े पांच करोड़ रुपए थे। घायल गार्ड को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने वैन का नंबर सभी तानों के पास भे दिया है। साथ ही, गार्ड्स से हुलिए की जानकारी लेकर लुटेरों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: New Delhi, Crime, Bank Loot, ICICI bank, Police








कमेंट्स
0