IBN7 IBN7

नेहरू-गांधी परिवार से कुछ सीखे बीजेपी नेतृत्वः येदुरप्पा

Posted on Sep 28, 2012 at 05:40pm IST | Updated Sep 28, 2012 at 05:42pm IST

बैंगलोर। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा ने शुक्रवार को नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और अपनी पार्टी के प्रमुख नितिन गडकरी पर वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए उनका उपहास किया। येदुरप्पा ने पार्टी नेतृत्व की आलोचना ऐसे मौके पर की है जब वह और अन्य नेता हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित पार्टी की बैठक में भागीदारी कर रहे हैं।

येदुरप्पा ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक के कांग्रेस नेतृत्व में यह देखा गया है कि पार्टी नेताओं से किया गया वादा पूरा जाता है। यह एक बड़ी खूबी है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय तक भाजपा में भी ऐसा ही था। लेकिन अब नहीं है।

नेहरू-गांधी परिवार से कुछ सीखे बीजेपी नेतृत्वः येदुरप्पा

दरअसल, येदुरप्पा की नाराजगी इस बात को लेकर है कि दोबारा मुख्यमंत्री या राज्य भाजपा प्रमुख बनाने की उनकी मांग गडकरी व पार्टी के अन्य केंद्रीय नेता बार-बार ठुकराते रहे हैं।

येदुरप्पा दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। खनन पट्टा आवंटन में रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद जुलाई 2011 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि गडकरी अपने भाषणों में बातें तो ऊंची-ऊंची करते हैं, लेकिन करते हैं उनके विपरीत।

सूरजकुंड में गडकरी के इस कथन का जिक्र करते हुए कि 'पार्टी व्यक्ति से बड़ी है' उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा की जरूरत नहीं है। येदुरप्पा ने यह संकेत देते हुए कि उन्होंने भाजपा छोड़ने का मन बना लिया है, कहा कि गडकरी पार्टी की राज्य इकाई में 'भ्रांति को बढ़ावा' दे रहे हैं।

उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता वही करते हैं जैसा पार्टी महासचिव और बैंगलोर दक्षिण सीट से लोकसभा सदस्य एचएन अनंत कुमार चाहते हैं। येदुरप्पा ने कहा कि अनंत कुमार ही समस्या पैदा कर रहे हैं। कर्नाटक के वर्तमान संकट के लिए वही जिम्मेदार हैं। मुझे नितिन गडकरी पर भरोसा है लेकिन वो आडवाणी के खिलाफ नहीं जा सकते। गडकरी को अनंत कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बना देना चाहिए ताकि वो पार्टी को सीधे-सीधे चला सकें, पर्दे से पीछे से काम न करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: BS Yeddyurappa, BJP, Congress, Nehru - Gandhi family



पिछली खबर
गडकरी जो चाहे कर लें, माफी नहीं मांगूंगी: अंजलि
अगली खबर
थम नहीं रहा नीतीश का विरोध, मधेपुरा में भी फिंकी चप्पल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7