मधेपुरा। अधिकार यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में लगातार हंगामे हो रहे हैं। आज मेधपुरा में नीतीश की सभा जमकर हंगामा हुआ। यहां नीतीश की सभा में मंच की तरफ चप्पलें उछाली गईं। मधेपुरा की सभा में हंगामा करने वालों को कॉन्ट्रैक्ट टीचर बताया जा रहा है।
इससे पहले जेडीयू ने कल यानि गुरुवार को अधिकार रैली के लिए निकले नीतीश कुमार के काफिले पर खगड़िया में हुए हमले और विरोध प्रदर्शनों को मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश करार दिया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का दावा है कि उग्र प्रदर्शन की आड़ में नीतीश कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी और इस साजिश में आरजेडी के लोग शामिल थे। शिवानंद के मुताबिक लोगों को उकसाने में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका थी।

वहीं आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बेलगाम करार दिया है। लालू के मुताबिक नीतीश राज में हिटलर शाही चल रही है। जबकि नीतीश कुमार का कहना है कि इन हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं, चाहे कोई बम फिंकवा दें या गोली चलवा दें।
गौरतलब है कि गुरुवार को खगड़िया में जब नीतीश की यात्रा के दौरान लोगों ने रोड जाम कर दिया था, और मुख्यमंत्री की यात्रा का विरोध करना शुरू कर दिया तो बिहार के जेडीयू नेता रणबीर यादव ने पुलिस की कार्बाइन मशीन अपने हाथ में ले ली और फायरिंग कर दी। रणबीर यादव जेडीयू विधायक पूनम यादव के पति हैं। आरोप है कि पूनम यादव ने भी लोगों को पीटा।
दरअअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार यात्रा के दौरान जिस तरह जगह-जगह हंगामा हो रहा है। उससे सरकार और सत्ता पक्ष की तिलमिलाहट बढ़ गई है। उसने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। आरजेडी सांसद रामकृपाल यादव का आरोप है कि जेडीयू नेता को नीतीश कुमार ने लोगों पर हमला करने के लिए भेजा था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bihar's chief minister, nitish kumar, stone pelting, chappal, cavalcade, firing, police, teachers








कमेंट्स
0