IBN7 IBN7

गैंगरेप मामले में बेकसूर को धर दबोचा, MMS लोगों में बंटा

Posted on Sep 28, 2012 at 08:00pm IST | Updated Sep 28, 2012 at 08:38pm IST

जींद। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार जिस तरह से राजकाज चला रही है, उसकी दुहाई कांग्रेस के दूसरे नेताओं से लेकर खुद पार्टी के महासचिव राहुल गांधी जब-तब देते रहते हैं। हफ्तेभर पहले जींद इलाके में एक महिला के साथ बंदूक के बल पर गैंगरेप हुआ। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब पुलिस वाहवाही लूटने के लिए असली गुनहगार को न पकड़ बेकसूरों पर शिकंजा कस रही है।

दरअसल जींद के पिल्लूखेड़ा गैंगरेप मामले में पुलिस पर एक बेकसूर को गिरफ्तार करने का आरोप लगा है। पीड़ित की माने तो गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला की माने तो जिस शख्स को उसके सामने पेश किया गया उसे वो जानती तक नहीं। पीड़ित महिला के मुताबिक पुलिस असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित महिला का दावा है कि गुरुवार को जिस शख्स को पकड़ा गया है उसका पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी महिला जो कुछ कह रही है उससे तो यही लगता है कि आरोपियों के प्रभावशाली जाति के होने की वजह से पुलिस जांच और कार्रवाई में आनाकानी कर रही है।

गैंगरेप मामले में बेकसूर को धर दबोचा, MMS लोगों में बंटा

वहीं दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला को पूरी सुरक्षा दी गई है। पीड़ित महिला की सुरक्षा में 2 महिला कांस्टेबल और 1 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। लेकिन पुलिस के सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद पीड़ित महिला को धमकाया जा रहा है। पीड़ित महिला को केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला से समझौता करने को कहा जा रहा है। ऐसा करने पर परिवार आरोपी को खुद ही सजा देने का झांसा दे रहा है।




यही नहीं, हरियाणा पुलिस के कामकाज के तरीके पर इससे भी सवाल उठता है कि पुलिस ने आरोपियों के द्वारा बनाए गए MMS की बात की अनदेखी कर दी। पुलिस का दावा है कि उन्हें ऐसी शिकायत ही नहीं मिली है और जब शिकायत मिलेगी तो इस केस में एक और धारा और जोड़ दी जाएगी। पुलिस की इस सुस्ती से इतर आरोपियों के दुस्साहस की वजह से इलाके में गैंगरेप का MMS बंट चुका है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jind, haryana, gangrape, arrest, girl, police, mms



पिछली खबर
नौ रुपये का बिजली का बिल, जमा करने पर 50 रुपये खर्च
अगली खबर
एसडीएम पर लगाया अश्लीलता का आरोप, जांच टीम गठित

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7