देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ तहसील की निलंबित महिला पटवारी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ अश्लील हरकते करने के लगाए गए आरोप की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी।
सूत्रों के अनुसार सोनकच्छ तहसील का हल्का नंबर 66.67 गांव गोधाराजागीर में पदस्थ पटवारी पूजा अग्रवाल को पिछले दो माह से राजस्व रिकार्ड की पूर्ति नहीं करने के आरोप में एसडीएम कालू सिंह सोलंकी ने निलंबित कर दिया। इसके बाद अग्रवाल ने सोलंकी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर पटवारियों ने हंगामा किया और कार्रवाई करने की मांग की।
इसके बाद कलेक्टर एम के अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए एसडीएम पी सी शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल खरे और श्रम अधिकारी राखी जोशी की तीन सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: dewas, madhya pradesh, sdm, eve teasing, blame








कमेंट्स
0