कोलम्बो। विराट कोहली के नॉटआउट 78 रन के शानदार अर्धशतक की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के हाईवोल्टेज मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वह फिर से सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों के औसत योग पर आउट हो गया। और भारत ने 17 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने गौतम गम्भीर (0) और वीरेंद्र सहवाग (25) के विकेट गंवाए।कोहली 61 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाकर नाबाद रहे। उन्होंने गम्भीर के एक रन के कुल योग पर आउट होने के बाद सहवाग के साथ 74 रनों की साझेदारी की। सहवाग का विकेट 75 रन के कुल योग पर गिरा।

युवराज 19 रनों पर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी 16 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 54 रन जोड़े। भारत को 18 गेंदों शेष रहते बड़ी जीत मिली। इस तरह भारतीय टीम ने 2007 विश्व कप के बाद पहली बार सुपर-8 दौर में जीत हासिल की।
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.4 ओवरों में 128 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मोहम्मद हफीज के साथ पारी की शुरुआत करने आए इमरान नजीर कुछ खास नहीं कर सके और वह आठ रन के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। नजीर को इरफान पठान ने पगबाधा आउट किया। शाहिद अफरीदी, लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर सीमा रेखा के नजदीक सुरेश रैना के हाथों लपके गए। अफरीदी ने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।
नासिर जमशेद चार रन के निजी योग पर युवराज सिह की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिह धोनी ने स्टम्प आउट किया।अभ्यास मैच में 83 रन बनाकर भारत की हार पक्की करने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल कुछ खास योगदान नहीं दे सके और पांच रन के निजी योग पर पवेलियन लौट गए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: T20 World Cup, india, pakistan, super-8, cricket match








कमेंट्स
0