IBN7 IBN7

पार्टी बनाने के लिए पैसा कहां से आएगा, नहीं मिला जवाब!

Posted on Sep 30, 2012 at 05:00pm IST | Updated Sep 30, 2012 at 05:08pm IST

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने आंदोलन से अलग हुए केजरीवाल गुट पर चोट करने का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को कहा कि राजनीति का रास्ता कीचड़ भरा है। राजनीतिक विकल्प के समर्थकों ने उनके बुनियादी सवालों के जवाब नहीं दिए थे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने गैर राजनीतिक अभियान को तेज करने के लिए दिल्ली पहुंचे अन्ना हजारे ने कहा कि मुझसे जब कहा गया था कि अब राजनीतिक विकल्प देने का समय आ गया है तो मैंने कहा था कि विचार तो अच्छा है लेकिन मैंने पांच छह सवाल पूछे जिनका उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। अन्ना हजारे ने राजनीतिक पार्टी बनाने के पक्षधर अपने समर्थकों से पूछा था कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उम्मीदवार कैसे चुने जाएंगे और नई पार्टी के पदाधिकारी कौन होंगे।

पार्टी बनाने के लिए पैसा कहां से आएगा, नहीं मिला जवाब!

उन्होंने कहा राजनीति की ओर जाना सही दिशा नहीं है। अगर राजनीति ने भला किया होता तो सोने की चिड़िया कहलाने वाला हमारा देश कैसे गिरवी रखा जाता। भ्रष्टाचार विरोधी समाजसेवी ने कहा कि अगर मुझे राजनीति में आना होता तो कब का आ गया होता। मैंने तो कभी पंचायत का भी चुनाव नहीं लड़ा। राजनीति में प्रवेश करने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल गुट और अन्ना हजारे अलग अलग हो चुके हैं।

मालूम हो कि अन्ना और अरविंद के अलग हो जाने के बाद केजरीवाल गुट ने विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। लेकिन इन आंदोलनों को उतना जन समर्थन नहीं मिल पा रहा है जितना अन्ना का साथ होने पर मिल रहा था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: anna hajare, arvind group, political paty, janlokpal bill, finencial



पिछली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, रविवार की बड़ी खबरें
अगली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- रविवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013
IBN7