IBN7 IBN7

केंद्र को समर्थन पर असमंजस में डीएमके, फैसला कल

Posted on Sep 30, 2012 at 05:40pm IST | Updated Sep 30, 2012 at 05:51pm IST

चेन्नई। डीएमके की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को चेन्नई में होगी। जिसमें केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को समर्थन देने अथवा नहीं देने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति देने, डीजल का दाम बढ़ाने और रियायती दरों पर मिलने वाले सिलेंडरों की संख्या में कटौती करने के बाद यह अटकलें लगाई जाने लगी थी कि डीएमके सरकार से समर्थन वापस ले सकता है। पार्टी केंद्र सरकार के इन निर्णयों से खिलाफ भी थी लेकिन पार्टी प्रमुख एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि के यह कहने के बाद कि उनकी पार्टी सदैव गठबंधन धर्म का पालन करेगी। समर्थन वापस लेने की अफवाहें धूमिल पड़ गयी।

डीएमके ने जन वितरण प्रणाली के जरिए बेची जाने वाली शक्कर की कीमतों में वृद्धि की अफवाहों पर भी नाराजगी जतायी थी। पार्टी प्रमुख ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी को मंत्रिमंडल में दो सीटें देने पर भी नाराजगी जतायी है। ये दोनों सीटें डीएमके के सांसदों ए. राजा और करूणानिधि के रिश्तेदार दयानिधि मारन के टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसने के कारण खाली हुयी थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: fdi, diesel, dmk, meet, upa-2, d. raja



पिछली खबर
'सिंचाई घोटाला NCP की छवि खराब करने की कोशिश'
अगली खबर
कर्नाटक ने TN को देना शुरु किया पानी, SC से राहत की आस

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7