IBN7 IBN7

टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से पीटा

Posted on Sep 30, 2012 at 06:20pm IST | Updated Sep 30, 2012 at 06:48pm IST

कोलम्बो। आर.प्रेमदासा स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के अंतर्गत रविवार को खेले गए सुपर-8 के ग्रुप-'दो' मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के समक्ष 147 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 17.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला शेन वॉटसन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों से चार अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और वॉटसन ने पारी की शुरुआत की। वॉर्नर नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल की गेंद पर बोल्ड हो गए। वॉर्नर जब आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 10 रन था। वॉटसन के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। स्पिनर रोबिन पीटरसन की गेंद पर वॉटसन को वायने पार्नेल ने कैच किया। वॉटसन ने 47 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने माइकल हसी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े।

टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से पीटा

हसी (45) और कैमरन व्हाइट (21) नाबाद लौटे। हसी और व्हाइट ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 38 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्कल और पीटरसन ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए जिनमें पीटरसन के 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से बनाए गए नाबाद 32 और फरहान बेहरादीन के 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 31 रन शामिल हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: T20 World Cup, australia, south africa, cricket match



पिछली खबर
विराट की 'विराट' पारी से भारत ने पाक को 8 विकेट से हराया
अगली खबर
विराट की 'संजीवनी' से भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7