श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को शोपियां जिले में गिरफ्तार किया गया। यह हिजबुल मुजाहिदीन के शोपियां इलाके में अपना आधार बनाने के मंसूबे के लिए बड़ा झटका होगा।
अधिकारी ने बताया कि इनके कब्जे से एके-47 राइफल, 16 मैगजीन और 500 राउंड गोली बरामद की गई।अधिकारी ने बताया इन आतंकवादियों के चार सहयोगी भी थे जो उन्हें अपनी गतिविधियां चलाने में मदद कर रहे थे, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। इस बीच पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान में शोपियां में चित्रगांव के पास नल्ला डोंगरी में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: militants, 4 arrested, helper arrested, arms recover








कमेंट्स
0