IBN7 IBN7

विराट की 'संजीवनी' से भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Posted on Oct 01, 2012 at 08:21am IST | Updated Oct 01, 2012 at 10:35am IST

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट जगत में युवाशक्ति का प्रतीक बन चुके विराट कोहली (नाबाद 78) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के 'करो या मरो' के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद अंतिम-4 तक की दौड़ में उसकी सांसे टूटती नजर आ रही थीं लेकिन इस जीत ने उसमें एक नई शक्ति का संचार किया है। यही नहीं, इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप (ट्वेंटी-20 और 50 ओवर) में पाकिस्तान पर अजेय स्थिति बनाए रखा है। साथ ही साथ उसने 2007 विश्व कप के बाद पहली बार सुपर-8 दौर में जीत हासिल की है। 2007 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

विराट की 'संजीवनी' से भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई

पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले की शुरुआत से पहले टीम इंडिया काफी दवाब में थी। गेंदबाजी से लेकर सहवाग के खेलने को लेकर कई तरह के सवाल टीम के इर्द गिर्द घिरे हुए थे। क्रिकेट पंडितों को लगा कि टीम इंडिया पाक टीम के खिलाफ दवाब में बिखर भी सकती है लेकिन हुआ इसका ठीक उलटा।




पाकिस्तान पस्त हुआ और इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का 100 फीसदी रिकॉर्ड कायम रखा। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को वनडे क्रिकेट के विश्व कप और T20 विश्व कप में मिलाकर 8 मुकाबलों में शिकस्त दी है। आज तक विश्व कप में पाकिस्तान भारत को विश्व कप में हरा नहीं पाया है।

129 रन का स्कोर T20 क्रिकेट में बहुत चुनौतीपूर्ण नहीं माना जाता है और अगर उसके बाद 75 रन की साझेदारी हो जाए तो जीत तय हो जाती है और टीम इंडिया ने ऐसा ही किया। इस मुकाबले में वापसी करने वाले वीरेंद्र सहवाग और मौजूदा दौर में टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली ने पाक गेंदबाजों पर जमकर वार किया।

वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। सहवाग 29 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग तो आउट हो गए लेकिन कोहली ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक बार फिर विराट पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। कोहली ने 61 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज को अपने बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रही होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुस्त लगने वाले गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गरजे। पाकिस्तान का पहला विकेट पारी के दूसरे ओवर में ही गिर गया। इसके बाद पाक टीम संभल ही नहीं पाई और 60 रन के स्कोर के पहले आधी टीम आउट हो गई।

इस मुकाबले में लक्ष्मीपति बालाजी की टीम में वापसी हुई और उन्होंने कप्तान धोनी को निराश नहीं किया। बालाजी ने 3.4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा आर अश्विन ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि युवराज सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।

आखिरकार पाकिस्तान की पूरी टीम 128 रन के स्कोर पर 19.4 ओवर में ऑल आउट हो गई और ये स्कोर टीम इंडिया को जीत का बिगुल बजाने से नहीं रोक सकता था।

भारत के पास अब सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, जो ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद धुंधला गया था लेकिन इसके लिए उसे अपने अंतिम सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना होगा। इस ग्रुप के अंतिम सुपर-8 मैच में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ऑस्ट्रेलिया सबसे बेहतर नेट रन रेट और चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है लेकिन भारत को जीत के साथ-साथ अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को हराने की सूरत में पाकिस्तान अंतिम-चार में पहुंच जाएगा क्योंकि फिलहाल उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर है।

इस तरह भारत को अपने अंतिम सुपर-8 मैच में न सिर्फ जीत के लिए खेलना होगा बल्कि उसे पाकिस्तान (-0.43) से आगे निकलना होगा। भारत का नेट रन रेट (-0.45) है और इस आधार पर वह ग्रुप-2 की तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमों को आगे बढ़ना है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: India Cricket, T20 world cup, Pakistan, India, Virat Kohli, Win, Australia



पिछली खबर
टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से पीटा
अगली खबर
तब सचिन की बात होती थी, आज विराट शंहशाह हैं!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013
IBN7