IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

पब पिटाई केस:श्रीराम सेना संस्थापक गिरफ्तार

Posted on Jan 27, 2009 at 05:29pm IST | Updated Feb 11, 2009 at 05:31pm IST

मेंगलूर/नई दिल्ली। मंगलौर के एक पब में शनिवार को जिस संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की पिटाई की थी, उसके संस्थापक-अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

उसकी गिरफ्तारी सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने के एक पुराने मामले में की गई है। मुतालिक को उत्तरी कर्नाटक के बेलगाम से गिरफ्तार किया गया।

मंगलौर में श्रीराम सेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं द्वारा पब पर हमला करने और उसकी जिम्मेदारी लेने के बाद मुतालिक महाराष्ट्र चला गया था।




इससे पहले श्रीराम सेना के राज्य प्रमुख प्रसाद अट्टावर की सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद अज्ञात लोगों ने राज्य परिवहन निगम की बसों पर पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की।

जिसके बाद पुलिस ने हिन्दू समर्थक संगठनों के 27 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके अलापे और अदयार में इन घटनाओं को लेकर पथराव भी हुआ है। इनमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इसमें कई बसों को नुकसान पहुंचा है।

श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मामलों, छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इस्तीफा दें येद्दयुरप्पा

इस मामले को लेकर जनता दल(सेक्युलर) के राज्य अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बी एस येद्दयुरप्पा और गृहमंत्री वी. एस आचार्य से इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को हुई इस घटना पर कार्रवाई करने में राज्य सरकार ने 48 घंटे लगा दिए जिससे साबित होता है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बरकरार रखने में असफल रही है।

जांच के लिए समिति गठित

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस हमले की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की है। आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से भी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्षा डॉ. गिरिजा व्यास ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्रीराम सेना पर प्रतिबंध की मांग

जनता दल (सेक्यूलर) ने केन्द्र सरकार से कर्नाटक में सक्रिय श्रीराम सेना और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जेडी (एस) के राष्ट्रीय महासचिव दानिश अली ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा ने बीते साल सितम्बर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इन दोनों संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। अब जब मेंगलूर में श्रीराम सेना के कार्यकर्त्ताओं ने एक पब में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की है तब ऐसी स्थिति में उस पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी हो गया है।

बीजेपी ने पल्ला झाड़ा

कर्नाटक के मेंगलूर के एक पत्र में लड़कियों के साथ मारपीट करने वाली श्रीराम सेना से पल्ला झाड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है व किसी भी अभियुक्त को बक्शा नहीं जाएगा। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि श्रीराम सेना नामक संगठन के अध्यक्ष ने बजरंग दल 3 साल पूर्व नाता तोड़ अपना यह संगठन बनाया था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sri, Ram, RSS



पिछली खबर
शाही सफर हो तो ‘रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स’ पर ही
अगली खबर
बिहार में बड़ी मात्रा में मानव अस्थियां बरामद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7