नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपने इलाज के लिए सरकार के धन का इस्तेमाल नहीं किया। मुख्य सूचना आयुक्त ने जानकारी दी है कि पिछले साल अगस्त-सितंबर के दौरान सोनिया ने अपने इलाज के लिए सरकार से कोई पैसा नहीं लिया। हालांकि ये आंकड़ा सिर्फ पिछले साल के अगस्त और सितंबर महीने का है।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा था कि सरकार सोनिया गांधी के इलाज पर किए गए खर्च का ब्योरा क्यों नहीं देती? अब एक आरटीआई के जवाब में सीआईसी ने यह जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसी भी तरह के मेडिकल बिल की अदायगी के लिए सरकार से संपर्क नहीं किया।

मुरादाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता नवीन कुमार ने पीएमओ, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद, लोकसभा सचिवालय, विदेश मंत्रालय, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, स्टेटिसटिक्स एंड प्रोग्राम से सोनिया गांधी के इलाज पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी।
मुख्य सूचना आयुक्त सत्येंद्र मिश्रा के समक्ष किसी भी विभाग ने सोनिया गांधी द्वारा धन की अदायगी के लिए मेडिकल बिल के सौंपने की बात नहीं स्वीकारी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sonia gandhi, Medical Bills, Reimbursement, Government RTI








कमेंट्स
0