नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। गुजरात में दो चरण में चुनाव होंगे जबकि हिमाचल में एक दिन में ही वोटिंग होगी। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 दिसंबर और 17 दिसंबर को मतदान होंगे। जबकि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए 4 नवंबर को मतदान होंगे।
चुनाव आयोग संपत के मुताबिक गुजरात में पहले चरण के लिए अधिसूचना 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 23 नवंबर 2012 को जारी होंगे। जबकि पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2012 और दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2012 है। साथ ही पहले चरण के लिए नामांकन जांच की तारीख 26 नवंबर और दूसरे चरम के लिए एक दिसंबर 2012 है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2012 है। जबकि दूसरे चरण के लिए आखिरी तारीख 28 नवंबर 2012 है। गुजरात में वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयुक्त के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अधिसूचना 10 अक्टूबर 2012 को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2012 और नामांकन की छंटनी की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2012 है। नामांकन वापसी की तारीख 20 अक्टूबर 2012 है। हिमाचल में 4 नबंवर 2012 को चुनाव होंगे। 20 दिसंबर को मतगणना।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: himachal pradesh election 2012 , election commission, gujrat, himachal pradesh, nomination, voting date








कमेंट्स
0