IBN7 IBN7

किंग खान को पछाड़ने के लिए दबंग ने बनाया चक्रव्यूह!

Posted on Oct 03, 2012 at 06:41pm IST

नई दिल्ली। ये तो आपको पता ही है कि शाहरुख की ‘जब तक है जान’ और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ दोनों एक ही दिन रिलीज हो रही है। दोनों फिल्में दीपावली के समय रिलीज होगी। लेकिन, सलमान ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि शाहरुख की फिल्म चारों खाने चित हो जाए।

बॉक्स ऑफिस पर ‘जब तक है जान’ का चौतरफा घेराव करेंगे सलमान, अजय और संजय दत्त। ‘जब तक है जान’ शाहरुख के लिए संजीवनी बूटी है। यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म के जरिए रोमांस का बादशाह एक बार कमबैक की तैयारी में है और अगर किंग खान का ये दांव सही बैठा तो यकीनन एक बार फिर बॉलीवुड पर उनकी बादशाहत कायम हो जाएगी।

किंग खान को पछाड़ने के लिए दबंग ने बनाया चक्रव्यूह!

इस बात का एहसास सलमान को भी है। इसलिए पुरजोर कोशिश की जा रही है कि शाहरुख की ‘जब तक है जान’ को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं करने दिया जाए। शाहरुख को मात देने के लिए अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान ने एंट्री मारी है। सलमान खान, संजय दत्त, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में एक धमाकेदार आइटम नंबर करते दिखेंगे।




शायद अजय देवगन जानते थे कि अकेले बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख को टक्कर देना बड़ा मुश्किल है। वो भी तब जब शाहरुख लंबे अरसे बाद रोमांटिक फिल्म कर रहे हैं। साथ में कटरीना और अनुष्का जैसी हसीनाएं भी हैं। इसलिए अजय ने ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान और संजय दत्त की एंट्री करवाई। संजय दत्त को अहम रोल दिया और सलमान से आइटम नंबर करवाएंगे ताकि मुकाबला टक्कर का हो सके। लेकिन ये तो दीवाली के वक्त ही पता चलेगा कि किंग खान का रोमांस लोगों को भाएगा या अजय देवगन और सोनाक्षी की ‘सन ऑफ सरदार’।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mirch masala, bollwyood, salman khan, shahrukh khan, sun of sardar, jab tak hai jaan, sonakshi sinha, sanjay dutt



पिछली खबर
अनुपम खेर: श्रीदेवी है सिनेमा की असली ‘रानी’
अगली खबर
सोहेल की फिल्म में साथ दिखेंगे सलमान-प्रियंका!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013
Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7