नई दिल्ली। यशराज भी इन दिनों बॉलीवुड को चुनौती दे रहे हैं। आज से 32 साल पहले उन्होंने सिलसिला बनाई थी। अब वो सिलसिला का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। उस समय भी उन्होंने बॉलीवुड के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल जोड़ी को फिल्म में लिया था। इस बार भी वो ये ही करने जा रहे हैं। क्या 32 साल पहले वाला वो जादू यशराज दिखा पाएंगे?
उस जमाने में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा को एक साथ लाना किसी चमत्कार से कम नहीं था। और अब ये जादू दोबारा दिखने वाला है। दोबारा पर्दे पर दिखने वाली है एक और कॉन्ट्रोवर्शियल जोड़ी और दोबरा शुरू होगा सिलसिला।

उस समय उन्होंने ओरिजिनल फिल्म के लिए अमिताभ और रेख की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को ऑन स्क्रीन काफी अच्छे से भुनाया था। बड़े ही खूबसूरत तरीके से यश चोपड़ा ने उस लव स्टोरी को पर्दे पर उतारा। अब रणबीर की लव स्टोरी और उनके कॉन्ट्रोवर्शियल लिंक अप्स को यश राज नया नाम दे रहे हैं।
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की तिकड़ी के साथ यश चोपड़ा एक फिल्म बनाना चाहते हैं। अब इसमें कोई दो राय नहीं की दीपिका और कटरीना को एक साथ लाने का फैसला यशराज ने क्यों किया?
हांलाकि अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर तीनों में से किसी भी सितारे से बात नहीं हुई है। लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्शियल तिकड़ी को फिल्म में काम करने के लिए तैयार करने का जिम्मा यश चोपड़ा ने अपने सिर लिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mirch masala, bollywood, yashraj, silsila, ranbeer, katrina, remake








कमेंट्स
0