IBN7 IBN7

क्या वोट के लिए काफी नहीं मोदी की उपलब्धियां?

Posted on Oct 03, 2012 at 09:15pm IST | Updated Oct 03, 2012 at 10:20pm IST

नई दिल्ली। बुधवार को गुजरात में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया। लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने को बेकरार नरेंद्र मोदी कमर कस कर मैदान में उतर पड़े हैं, लेकिन दांव उन्होंने पुराना ही चला है। विकास का दम भरने वाले नरेंद्र मोदी अब चुनाव को मोदी बनाम सोनिया गांधी की शक्ल देने की कोशिश में हैं। वो चाह रहे हैं कि चुनाव उनके इर्दगिर्द सिमट कर रह जाए और इसीलिए उन्होंने सोनिया गांधी पर निजी हमले करने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सवाल ये कि क्या मोदी को अपनी उपलब्धियों पर भरोसा नहीं रह गया है।

सत्ता में रहते सिर्फ विकास की बात, लेकिन चुनाव करीब हों तो भावनात्मक मुद्दे की तलाश-यही है नरेंद्र मोदी का चुनावी मंत्र। बतौर मुख्यमंत्री हैट्रिक मारने की कोशिश में जुटे मोदी को भरोसा है कि उनका मंत्र फिर कारगर होगा। उन्हें अच्छी तरह याद है कि 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के राजधर्म की सीख को उन्होंने अनसुना किया और भावनाओं के उबाल को वोटों की बारिश में बदल दिया। 2007 में सोनिया के मौत के सौदागर वाले बयान को गुजरात की अस्मिता का सवाल बनाकर वोटों की फसल काटी।

क्या वोट के लिए काफी नहीं मोदी की उपलब्धियां?




2012 में भी वही रंग दिख रहा है। जिस तरह मोदी पिछले कुछ दिनों से सोनिया पर निजी हमले कर रहे हैं, वो बताता है कि तैयारी हो चुकी है। हालांकि जब चुनाव आय़ोग ने 13 और 17 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की, तो मोदी ने इसका स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम इसी भाव से चुनाव में हिस्सा लेंगे।

सवाल ये कि मोदी वाकई उत्सव का गुलाल लगाना चाहते हैं तो फिर मलाल वाली बातें क्यों करते हैं? वे चुनाव को मोदी बनाम सोनिया क्यों बनाना चाहते हैं। उन्होंने खुद अपनी यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा नहीं दिया, लेकिन एक अपुष्ट खबर के सहारे आरोप लगा दिया कि सोनिया गांधी के विदेश दौरों पर 1880 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस चाल को समझ रहा है इसलिए बुधवार को राजकोट में रैली करने पहुंचीं सोनिया ने निजी हमले का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन कांग्रेस के एक महासचिव मोदी की चाल के शिकार हो ही गए। बीके हरिप्रसाद ने नरेंद्र मोदी पर बयान दिया कि उन्हें पूरी दुनिया में हत्यारा के नाम से जाना जाता है। इससे उसकी मानसिकता दिख रही है।

इस बयान से सबसे ज्यादा खुश मोदी ही होंगे क्योंकि जब सोनिया गांधी गुजरात में लोकायुक्त न होने, वैट की दरें ज्यादा होने, किसानों की खुदकुशी या फिर सौराष्ट्र में पानी के अभाव से मची त्राहि-त्राहि जैसे सवाल उठाती हैं तो मोदी का शासन कसौटी पर होता है। जबकि हत्यारा, दंगा, हिंदू-मुस्लिम जैसे शब्दों से भरे बयानों को मोदी अपनी राजनीति का ईंधन समझते हैं। अब उनसे ये सवाल कौन पूछे कि खुद को प्रधानमंत्री की कुर्सी का दावेदार मानने वाला नेता भावनाओं पर इस कदर निर्भर क्यों है? क्या उन्हें भरोसा नहीं कि गुजरात की जनता विकास के उनके दावों पर मुहर लगाएगी?

(चुनाव मुद्दों पर लड़े जाने चाहिए न कि किसी की निजी छवि पर। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम एजेंडा में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता और केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला और गुजरात के सबसे बड़े अखबार दिव्य भास्कर के संपादक अवनीश जैन। एंकरिंग आशुतोष ने की। वीडियो देखें)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: agenda with ashutosh, gujrat election, narendra modi, bjp, sonia gandhi, development



पिछली खबर
'जब वाजपेयी ने कहा था मैं जिंदा हूं तो राजीव की वजह से'
अगली खबर
क्या वोट के लिए काफी नहीं मोदी की उपलब्धियां?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7