IBN7 IBN7

केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज हो: बिजली मंत्री

Posted on Oct 06, 2012 at 05:20pm IST

नई दिल्ली। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली पानी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में टीम केजरीवाल ने आज एक दिहाड़ी मजदूर के घर काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ दिया। हालांकि दिल्ली सरकार और कांग्रेस ने विरोध के इस तरीके का विरोध किया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल केजरीवाल ने दिल्ली के एक मजदूर के घर आए बिजली के बिल को आधार बनाकर नए तरीके की राजनीति शुरू कर दी। दिल्ली के स्थानीय मुद्दे यानी बिजली, पानी को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी खूब हो हंगामा किया है। विरोध प्रदर्शन भी किया। लेकिन केजरीवाल ने शनिवार को जो कुछ किया, वो राजधानी दिल्ली की राजनीति में बिल्कुल नया है।

केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज हो: बिजली मंत्री

केजरीवाल अपने साथियों के साथ सीधे खानपुर में एक मजदूर के घर गए। वहां बकायदा मीडिया और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इसके घर का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया, जिसे बिजली कर्मचारियों ने बिल न चुकाने पर काट दिया था। इसके बाद केजरीवाल ने न सिर्फ मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा, बल्कि ये भी कहा कि अगर इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वो नहीं चूकेंगे।

यही नहीं, केजरीवाल ने ये भी ऐलान कर दिया कि जब तक सरकार बिजली के बढ़े दामों को वापस नहीं लेती, तब तक वो हर उस घर में जाकर बिजली के कनेक्शन जोड़ेंगे। जहां की बिजली काट दी गई है। टीम केजरीवाल इसके बाद बीएसईएस के दफ्तर भी पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं दिल्ली के बिजली मंत्री हारुन यूसुफ ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने के लिए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने बिजली कंपनी बीएसईएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कहा है कि बिजली का कनेक्शन जोड़ने का गैर कानूनी काम करने के लिए केजरीवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

हालांकि खानपुर के जिस मजदूर के घर में केजरीवाल ने बिजली कनेक्शन जोड़ा। वहां बाद में पुलिस भी पहुंची और इस बात की तफ्तीश शुरू कर दी है कि क्या ये गैरकानूनी काम नहीं है। इस बीच बिजली पर केजरीवाल के विरोध के तरीके पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। एक बात तो तय है कि शुक्रवार को सीधे सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप लगाने के बाद अब केजरीवाल दिल्ली के स्थानीय मुद्दों को हवा देने की कोशिश में हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा आखिर चुनाव के दौरान वो मतदाताओं को अपनी तरफ खींच पाते हैं या नहीं।

बिजली कनेक्शन को लेकर भले ही राजनीति शुरू हो गई है। लेकिन सवाल ये है कि जिस बानाराम के घर कनेक्शन को लेकर सियासी तूफान मचा है। आखिर उस बानाराम का क्या हाल है, उस बानाराम की आखिर क्या गलती है, जिसकी सजा उसे बिजली के बढ़े हुए बिल देकर दी जा रही है। बानाराम दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसके परिवार में कुल सात लोग हैं और बिजली के नाम पर घर में एक कूलर, एक टीवी और 60 वॉट का एक बल्ब जलता है। लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस घर में बिजली का बिल पिछले तीन बार से बढ़ता ही जा रहा है, और इस बार दो महीने का बिल 15 हजार रुपये आया है। हर महीने बानाराम ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 हजार रुपये कमाते हैं। अब ये किसी की भी समझ से परे है कि आखिर बानाराम हजारों रुपयों का बिजली बिल कहां से चुकाएंगे।

दिल्ली में बिजली पानी को लेकर राजनीति आम बात है। केजरीवाल के दिल्ली चुनाव में उतरने के फैसले के बाद उनके विरोध का हर तरीका अब राजनीति का ही हिस्सा है। कांग्रेस-बीजेपी भी अपने अपने तरीके से इस पर राजनीति करेगी। लेकिन अहम सवाल ये है कि क्या बानाराम की जिंदगी राजनीति के भरोसे चल पाएगी? क्या बानाराम जैसे लोगों की मुश्किलें हल हो पाएंगी?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal, electricity bill, delhi, cerc, electricity connection, harun yusuf



पिछली खबर
यूपी में निर्माण घोटाला, रडार पर बीएसपी के पूर्व मंत्री
अगली खबर
फर्जी मुठभेड़ मामले में अमित शाह CBI कोर्ट में पेश

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

7

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7