IBN7 IBN7

हां! पांच चिट्ठियां लिखी थीं, 10 और लिखूंगा: गडकरी

Posted on Oct 06, 2012 at 09:09pm IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शनिवार को स्वीकार किया कि महाराष्ट्र की गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के समर्थन में उन्होंने पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों की भलाई के लिए कुछ वर्षों के दौरान एक नहीं बल्कि कई पत्र लिखे।

कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने शुक्रवार को आरोप लगाए थे कि गोसीखुर्द परियोजना में गडकरी के एक ठेकेदार से संबंध हैं। इसके जवाब में गडकरी ने शनिवार को यह स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने लोगों के हित में काम किया क्योंकि परियोजना में हो रही देरी के चलते स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे थे।

हां! पांच चिट्ठियां लिखी थीं, 10 और लिखूंगा: गडकरी
गडकरी ने कहा कि परियोजना के समर्थन में पत्र लिखकर मैंने क्या अपराध किया है। परियोजना मेरे क्षेत्र में है और जब परियोजना में देरी हो रही थी तो लोगों ने मुझसे संपर्क किया। गोसीखुर्द बांध सूखा प्रभावित विदर्भ क्षेत्र में है जिसे क्षेत्र का सरदार सरोवर या भाखरा नांगल भी कहा जाता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने एक पत्र नहीं लिखा है बल्कि पांच लिखे हैं और 10 और लिखूंगा।

गडकरी ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने भी पत्र लिखा था, मुख्यमंत्री ने भी पत्र लिखा। केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक सहित कई सांसदों और विधायकों ने भी परियोजना के लिए पत्र लिखे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे थे। मैं चुप रहता तो मुझ पर आरोप लगता कि मैं चुप रह गया। अब मैंने बोल दिया तो यह भी समस्या बन गई।

ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने 30 जुलाई को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल को एक पत्र लिखा था जो विवाद का विषय बन गया है। गडकरी ने बंसल से उन ठेकेदारों के बकाए का भुगतान कराने को कहा था जो विदर्भ में केंद्र-प्रायोजित गोसीखुर्द बांध परियोजना से जुड़े हुए हैं। पत्र में हालांकि किसी ठेकेदार का नाम नहीं है।

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नेता ने अपने कुछ सहयोगियों को जल्द भुगतान दिलवाने में दिलचस्पी दिखाई। उल्लेखनीय है कि गोसीखुर्द परियोजना महाराष्ट्र में कथित रूप से हुए सिंचाई घोटाले से जुड़ी हुई है। इस घोटाले के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को पिछले महीने उपमुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nitin gadkari, bjp, letter, maharashtra, water storage



पिछली खबर
गुजरात चुनाव में मोदी को मिलेगी उम्मीद से बड़ी जीत!
अगली खबर
हमारे समर्थक पीटें तो धरना दें टीचरः TMC सांसद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7