IBN7 IBN7

हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में बढ़ीं रेप की घटनाएं: सोनिया

Posted on Oct 09, 2012 at 07:55am IST | Updated Oct 09, 2012 at 11:03am IST

जींद। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हरियाणा के नरवाना के नजदीक सच्चाखेड़ा गांव में बलात्कार की शिकार किशोरी के परिवार से मुलाकात के लिए मंगलवार सुबह यहां पहुंचीं। गैंगरेप की शिकार इस किशोरी ने बीते हफ्ते खुदकुशी कर ली थी। दलित परिवार की इस किशोरी की उम्र 16 वर्ष थी। शनिवार को पड़ोस के दो युवकों ने उसके साथ कथिततौर पर गैंगरेप किया था। घटना के बाद किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया।

हरियाणा को पूनिया ने कहा ‘रेप राज्य’, सीएम बोले-नॉर्मल

हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में बढ़ीं रेप की घटनाएं: सोनिया

मुलाकात के बाद पत्रकारों से सोनिया ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसा सिर्फ हरियाणा में नहीं देश के सभी राज्यों में हैं। सोनिया ने दोषियों को सख्त सजा देने की वकालत तो की लेकिन कहीं न कहीं पूरी कार्रवाई को कानून और न्यायपालिका के पाले में भी डाल दिया। लेकिन मीडिया ने जब उनसे यह तीन दिन बाद सीएम हुड्डा की मौजूदगी पर सवाल किया तो वो इसे टाल गईं। गौरतलब है कि जिस लड़की ने बलात्कार के बाद खुद को जिंदा जला लिया था उसकी मां ने भी धमकी दी है कि अगर बलात्कारियों को कड़ी सजा नहीं मिली तो वो भी अपनी जान दे देगी।




कहीं रेप, कहीं गैंगरेप, CM कहते हैं हरियाणा है सेफ!

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा अब तक कहते रहे हैं कि मामले के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सोनिया के जींद जिले के इस गांव में पहुंचने के दौरान हुड्डा, राज्य के अन्य मंत्री व वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे। सोनिया के साथ केंद्रीय मंत्री कुमारी शेलजा भी मौजूद थीं।

गुनहगारों का नाम बताकर मौत की नींद सो गई रेप पीड़ित!

पुलिस ने मामले में एक महिला व उसके पुलिसकर्मी पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को आरोपी युवकों के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

महिला व हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल उसके पति ने किशोरी के साथ गैंगरेप के दौरान उसके घर के बाहर कथिततौर पर पहरेदारी की थी। किशोरी के आग लगा लेने के बाद उसे रोहतक के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हरियाणा: 24 घंटे की भीतर हुए तीन गैंगरेप, सरकार चुप

मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने कहा था कि उसने उसके साथ हुए गैंगरेप के बाद यह सख्त कदम उठाया।

बीते 28 दिनों में हरियाणा में रेप व गैंगरेप की 12 घटनाएं सामने आई हैं। हुड्डा ने अब तक किसी रेप पीड़ित या उसके परिवार से उनके घर पहुंचकर मुलाकात नहीं की थी।

हरियाणाः बीते 23 दिनों में सामने आई रेप की छठी घटना

वहीं आईएनएलडी के नेता ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। चौटाला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाकर दोबारा चुनाव की मांग की।

आईएएनएस की जानकारी के साथ


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jeenad, Rape, Sonia Gandhi, Bhupendra Singh Huda, Congress, PL Poonia



पिछली खबर
प्रणब के बेलगाम दौरे का महाराष्ट्र में विरोध की तैयारी
अगली खबर
आरक्षण न होता तो मुलायम का परिवार भैंस चराताः मायावती

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7