IBN7 IBN7

दिल्ली नहीं पहुंचे लेकिन सत्ता हिला दी सत्याग्रहियों ने

Posted on Oct 09, 2012 at 09:45am IST | Updated Oct 09, 2012 at 10:48am IST

नई दिल्ली। गरीबों, भूमिहीनों, किसानों, आदिवासियों की नायाब भीड़ का नायाब मार्च दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। 10 से 12 किलोमीटर लंबा या कारवां अभी दिल्ली से दूर है लेकिन यहीं से का ये मार्च सत्ता की चूलें हिला रहा है। 26 राज्यों के 50 हजार लोगों की ये भीड़ जमीन लांघते हुए दिल्ली की तरफ कूच कर रही है।

ये वो भूमिहीन आदिवासी हैं जिनके आंसू आजादी के 65 बरस बाद भी किसी ने नहीं पोंछे। न एक अदद छत है, न अनाज का आसरा, न बच्चों के कल की कोई सुरक्षा। गांधी जयंती को ग्वालियर से निकला ये अहिंसक कारवां मुरैना से होते हुए राजस्थान में दाखिल होकर धौलपुर पहुंचा, फिर वहां से उत्तर प्रदेश के बरेठा में दाखिल हुआ, अब अगला पड़ाव आगरा है, फिर मथुरा और पलवल के रास्ते दिल्ली।

दिल्ली नहीं पहुंचे लेकिन सत्ता हिला दी सत्याग्रहियों ने

सत्याग्रही बीच-बीच में ढोल मृदंग की थाप पर नाचते-गाते हैं। इन गानों में उनके आंदोलन का नाम जुड़ा होता है। ये रैली एकता परिषद के बैनर तले इस दफा आर-या-पार की लड़ाई के लिए दिल्ली की ओर बढ़ रही है। इनका नारा साफ है, मारेंगे नहीं पर मानेंगे भी नहीं। पिछले तीन हफ्ते से इन जुनूनी लोगों का आशियाना यही धरती है, ये सड़क है। आगरा मुंबई हाइवे ही जैसे घर बन चुका है। यह सत्याग्रही रोज करीब 18 किलोमीटर पैदल चलते हैं। बीच-बीच में जहां कदम जवाब दे देते हैं, रुकते हैं सुस्ताते हैं और सूरज उगते ही पांव चलने लगते हैं और सूरज डूबते ही खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही बिस्तर लग जाता है।




पौ फटते ही फिर शुरू हो जाती है इनकी तैयारी, नींद और थकान भगाने के लिए दिन की शुरुआत होती है काली चाय के प्याले से। आईबीएन 7 की टीम सुबह-सुबह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से आये सहारिया आदिवासियों के टोले में पहुंची। सत्याग्रह में जुड़ने की उनसे वजह पूछी। सत्याग्रही जगदीश ने बताया कि हमारे पास न पीने के लिए पानी है न कुआं है। कहां तक मजदूरी करें। आठ दस बच्चे परिवार में हैं क्या करें?

सुबह जब सफर शुरू होता है तो जहां तक नजरें जाएं सिर ही सिर नजर आते हैं। भीड़ हज़ारों में है लेकिन अनुशासन देखने लायक। ये जानते हैं कि संसद का रास्ता सड़कों से ही होकर गुजरता है और ये संघर्ष आसान नहीं। पैरों में छाले पड़ेंगे, निगाहें पथराएंगी लेकिन कदम मंजिल तक पहुंच कर रहेंगे।

दरअसल इनकी लंबे समय से मांग है कि राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति बने, हर बेघर आदिवासी को घर के लिए जमीन मिले, खाली जमीन के बारे में लैंड पूल बने, आदिवासी इलाकों के लिए कानून सख्ती से लागू हों और इन इलाकों में जमीन विवाद के निपटारे के लिए विशेष अदालतें बनाई जाएं।

एकता परिषद अध्यक्ष राजगोपाल पी वी ने कहा कि गवर्नेंस सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए नहीं है। गवर्नेंस गरीब लोगों की जल जंगल जमीन की समस्या के निदान के लिए भी है।

ये जमीन से जुड़ा आदिवासियों का आंदोलन है। सरकार एकता परिषद की आदिवासियों को जल जंगल और जमीन का हक देने की मांग से इत्तेफाक रखती है लेकिन आजादी के 65 साल बाद भी इन्हें अधिकार क्यों नहीं मिल पाया। इसका उसके पास कोई जवाब नहीं।

अब हजारों आदिवासियों के दिल्ली मार्च से बौखलाई सरकार उनसे बात कर रही है। ये बातचीत मंगलवार को भी जारी रहेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Satyagraha, New Delhi, Gwalior, Madhya Pradesh, Villagers, Peasant



पिछली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, मंगलवार की बड़ी खबरें
अगली खबर
स्तन कैंसर को हरा हिमालय को जीतने निकली एक महिला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

सट्टेबाजों पर लगाम लगाना हमारे वश में नहीं: BCCI

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013

चीन के पीएम पहुंचे भारत, कल होगी मनमोहन से मुलाकात

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर आज दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन दिन के भारत-दौरे में सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होगी। 08:05 AM, May 19, 2013

BCCI की आपात बैठक, क्रिकेटरों पर लगेगा लाइफ बैन?

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से आलोचना का निशाना बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए आज आपात बैठक करने जा रहा है। 07:13 AM, May 19, 2013
IBN7