नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में एक बार भूचाल आ गया है। एक टीवी चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में क्रिकेट को दागदार करने वाले ऐसे कई अंपायर्स को बेनकाब करने का दावा किया है, जो चंद रुपयों के लालच में फिक्सिंग करने के लिए राजी हो गए। चैनल के मुताबिक T-20 वर्ल्ड कप से पहले जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में किए गए इस स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तान, श्रीलंका और बाग्लादेश के 6 अंपायर्स का सच सामने आया है। स्टंग ऑपरेशन में ये सभी अंपायर पैसे लेकर मैच फिक्सिंग करने को तैयार हो गए दिखते हैं।
हम अब आपको उन 6 अंपायरों के बारे में बताते हैं जो पैसे लेकर फैसले बदलने को राजी हुए। पाकिस्तान के अंपायर नदीम गौरी और अनीस सिद्दीकी, श्रीलंका के सगारा गलागे, गैमिनी दिशानायके और मॉरिस विन्सटन शामिल हैं, वहीं बांग्लादेश के नादिर शाह भी स्टिंग ऑपरेशन में कैद हुए हैं।

चैनल के अंडरकवर रिपोर्टर्स ने जब मैच फिक्सिंग कराने के लिए इन अंपायर्स को अप्रोच किया, तो वे सभी इसके लिए तैयार हो गए। इन अंपायर्स का दावा था कि वे पैसे लेकर लीग और काउंटी क्रिकेट ही नहीं, इंटरनैशनल मैचों तक में फिक्सिंग कर सकते हैं।
नदीम गौरी और नादिर शाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। आईसीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आईसीसी ने स्टिंग ऑपरेशन करने वाले चैनल से सभी जानकारी मुहैया कराने को कहा है ताकि वो इस मसले की जांच करा सके। आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा, आईसीसी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो-टोलरेंस पॉलिसी पर कायम है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sting Operation, news Channel, Empires, Fix, Match, BCCI, ICC








कमेंट्स
0