IBN7 IBN7

टी-20 विश्वकप से बाहर होते ही धोनी को याद आई ‘मां’

Posted on Oct 09, 2012 at 12:29pm IST

जमशेदपुर। श्रीलंका में टीम इंडिया के असफल टी-20 विश्वकप अभियान के बाद अपने घर रांची लौटे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली आगामी चैंपियंस लीग में बेहतर प्रदर्शन का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ 65 किलोमीटर दूर तमाड़ के निकट स्थित अपनी इष्टदेवी मां देवड़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

सफलता के शिखर चूमने के पहले से ही अक्सर इस मंदिर में पूजा करने वाले धोनी ने पिछले साल वनडे विश्वकप में विजय की दुआ मांगने और बाद में जीत का आभार जताने के साथ ही दिसंबर 2009 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पांच साल पूरे होने पर भी यहां विशेष पूजा की थी। धोनी आखिरी बार 14 जून को इस मंदिर में आए थे।

टी-20 विश्वकप से बाहर होते ही धोनी को याद आई ‘मां’

भारतीय टीम टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी जिसके बाद धोनी के कई फैसलों की कड़ी आलोचना हुई थी। आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अब दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस लीग टी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल के पांचवें संस्करण के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी पत्नी साक्षी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच देवड़ी मंदिर पहुंचे और दोनो ने टाटा-रांची नेशनल हाईवे के ठीक किनारे स्थित इस मंदिर के गर्भगृह में लगभग आधे घंटे तक विशेष पूजा की। साक्षी ने अपनी ग्लैमरस छवि वाली आधुनिक ड्रेस के विपरीत बार्डर वाली साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने पति धोनी के साथ मिल कर नारियल फोड़ने की रस्म भी अदा की। धोनी दंपत्ति की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई थी।

धोनी ने बाद में अपने दोस्त और राज्य के युवा उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ रांची स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर का भी दौरा किया। धोनी राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग के ब्रांड एम्बेंसडर भी हैं। धोनी के बुधवार को नई दिल्ली रवाना होने की संभावना है जहां से वह अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ चैंपियंस लीग में खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sakshi Dhoni Worship Together, Dhoni, Worship, Wife Sakshi, Jharkhand, Twenty-20 World Cup, Jamshedpur000



पिछली खबर
मैच फिक्सिंग में फंसे अंपायरों की खबर लेगा आईसीसी
अगली खबर
सांसद सचिन: खेल को स्कूलों में बनाऊंगा अनिवार्य

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7