IBN7 IBN7

क्या, अमिताभ और दिलकश रेखा एक ही दिन मनाएंगे बर्थडे!

Posted on Oct 09, 2012 at 12:45pm IST

hindi.in.com

नई दिल्ली। अमिताभ और दिलकश रेखा, रील लाईफ का ऱियल रोमांस, कितनी सच्चाई है इस बारे में किसी को पता नहीं है लेकिन दोनों के दिलों की कशिश को लोग आज भी जानना जरूर चाहते हैं। अधूरी प्रेम कहानी के दोनों किरदार आज फिल्मी दुनिया की दो जानी-मानी हस्तियां है जिन्हें हर कोई पढ़ना और देखना चाहता है लेकिन दोनों कभी-कभी साथ-साथ दिखाईनहीं पड़ते हैं।

क्या, अमिताभ और दिलकश रेखा एक ही दिन मनाएंगे बर्थडे!

इसलिए हो सकता है जो लोग इन दोनों को साथ देखना चाहते हैं उनकी हार्दिक इच्छा अब बहुत जल्द पूरी हो जाये क्योंकि दोनों सितारे अपना जन्मदिन साथ-साथ मना सकते हैं। खबरें हैं कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और खूबसूरत अदाकारा रेखा अपना जन्मदिन एक ही दिन मनानेवाले हैं।

मालूम हो कि बिग बी का जन्मदिन 11 अक्टूबर को है, जबकि रेखा अपना जन्मदिन 10 अक्टूबर को मनाती हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी 10 अक्टूबर को ही रखी जाएगी।

मुंबई के फिल्मसिटी में 10 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में आयोजित की गई है और जया बच्चन ही इस पार्टी की रूपरेखा तैयार करनेवाली हैं। बता दें कि इस पार्टी में सभी पुरुष मेहमानों को काली टाई पहन कर आना होगा।

पार्टी में बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं पर बैंगलोर के नृतरुत्या डांस ग्रुप बैले डांस पेश करेगा। लेकिन अमिताभ ने इस दिन को स्पेशल मानने से इंकार करते हुए कहा है कि उनके लिए जन्मदिन अन्य दिनों जैसा ही होता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Amitabh Bacchan, Rekha, Birthday, Amitabh-Rekha will Celebrate Birthday Together, Jaya Bacchan



पिछली खबर
देखें: हिट होने का फिट फंडा, बॉलीवुड का बाइक मंत्रा
अगली खबर
देखें: किन फिल्मी हस्तियों के बच्चों ने की खुदकुशी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013
Photogallery
कैंसर से जोली की जंग
11:13 AM, May 16, 2013
Photogallery
संजय के ये 20 साल
09:16 AM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7