नई दिल्ली। दीपावली से पहले आम आदमी के लिए एक राहत की खबर है। आईसीआईसीआई बैंक ने होम और ऑटो लोन पर ब्याज दर 1 फीसदी तक घटाई है। साथ ही सिंडिकेट बैंक ने भी कर्ज सस्ता किया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने 30 लाख रुपये के ऊपर का स्लैब खत्म किया है। अब 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर अब 10.5 फीसदी के बजाय 10.25 फीसदी ब्याज देना होगा। वहीं, 30 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 10.5 फीसदी ही ब्याज लगेगा।
पहले 30-70 लाख रुपये के कर्ज पर 11 फीसदी ब्याज लगता था। वैसे ही, 70 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 11.5 फीसदी ब्याज देना पड़ता था। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने ऑटो लोन भी करीब 0.75 फीसदी सस्ता किया है। फेस्टिव सीजन के तहत बैंक का ये ऑफर 31 दिसंबर तक खुला है।
सिंडिकेट बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 0.25-1.1 फीसदी घटाई है। 25 साल की अवधि के लिए 25 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए बैंक 10.75 फीसदी के बजाय 10.5 फीसदी ब्याज लेगा। वहीं, सिंडिकेट बैंक से 25-75 लाख रुपये के कर्ज पर 10.75 फीसदी ब्याज देना होगा। 75 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 10.9 फीसदी का ब्याज लगेगा। सिंडिकेट बैंक ने ऑटो लोन पर 11.25 फीसदी से घटाकर ब्याज 10.75 किया है। फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक ने होम और ऑटो लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा।
यही नहीं, जानकार कहते हैं कि अगले एक दो दिनों में बाकी बैंक भी ब्याज दरों में गिरावट का ऐलान कर सकता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: icici bank, home loan, auto loan, interest rate, decrease








कमेंट्स
0