लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री विनोद सिंह ने सीएमओ को अगवा करने के आरोपों का खंडन किया है। 48 घंटे गुजरने के बाद भी आरोपी मंत्री विनोद सिंह से पूछताछ नहीं की गई है। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएमओ को पूछताछ के लिए तो बुलाया लेकिन अपने मंत्री से न तो पूछताछ की है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
हालात ये हैं कि गोंडा में डीएम और सीडीओ खौफ की वजह से शहर छोड़कर चले गए हैं, लेकिन मंत्री जी आरोपों को खारिज कर रहे हैं। मंत्री विनोद सिंह के मुताबिक ये सारी बात निराधार है। ये विरोधियों की साजिश है। ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं है।

मंत्री के मुताबिक किसी के साथ बदसलूकी नहीं हुई है। मीडिया पर हमला करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि चैनल और अखबार के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैंने ऐसे काम कभी न किए हैं। शहर के लोग पढ़े होते हैं। अगर मैं ऐसा होता तो लोग मुझे वोट नहीं देते।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: akhilesh yadav, chief minister, cmo, minister vinod singh, no action, media








कमेंट्स
0