IBN7 IBN7

फ्लैचर ने टीम को दिया क्या, BCCI मांगे जवाब: वेंगसरकर

Posted on Oct 11, 2012 at 07:59pm IST

नई दिल्ली।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलिप वेंगसकर ने हाल के महीनों में हार के लिए कोच डंकन फ्लैचर को जिम्मेदार ठहराया है। वेंगसरकर के मुताबिक बीसीसीआई को अब फ्लैचर से पिछले डेढ़ साल का हिसाब लेने का सही वक्त आ गया है। डंकन फ्लैचर को टीम इंडिया का कोच बने करीब 16 महीने हो गये हैं। बीसीसीआई ने उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से पहले 24 महीनों का कांट्रैक्ट दिया था। टीम इंडिया के खराब खेल का ठीकरा अब तक कप्तान एम एस धोनी, सिनियर खिलाड़ियों और गेंदबाजों पर फोड़ा गया है लेकिन हैरानी की बात है कि फ्लैचर के बारे में कोई बात नहीं करता है। अहम सवाल ये उठता है कि अपने कांट्रैक्ट का दो तिहाई समय बिताने के बाद फ्लैचर ने भारतीय क्रिकेट को कुछ भी नहीं दिया है।

फ्लैचर ने टीम को दिया क्या, BCCI मांगे जवाब: वेंगसरकर
वेस्टइंडी़ज में पहली सीरज जीतने के बाद फ्लैचन को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मनाक हार का समाना करना पड़ा। वन-डे क्रिकेट में भी टीम इंडिया लगातार जूझती नजर आयी। ऑस्ट्रेलिया में ट्राईसीरीज के फाइनल में नहीं पहुंचने की नाकामी के साथ टीम एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पायी। बाकी

कसर श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप की नाकामी ने पूरी कर दी है।




फ्लैचर के दौर में रोहित शर्मा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी वन-डे टीम में जहग नहीं पक्की कर पायें और ना ही सुरेश रैना का टेस्ट मैचों में खेल बेहतर हुआ। अंजिक्या रहाणे और मनोज तिवारी जैसे युवा खिलाड़ी भी मार्गदर्शन के लिए तरसते रहे। सचिन तेंदुलकर आज राइट और कर्स्टन की तारीफ करते नहीं अघाते हैं लेकिन फ्लैचर के आने से तेंदुलकर को कितना फायदा हुआ? तेंदुलकर जब सौवें शतक के भंवर में फंसे थे तो कोच ने उनकी कितनी मदद की। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तेंदुलकर लगातार एक तरीके से आउट हो रहे थे, कोच ने इस कमी को दूर करने के लिए क्या किया? गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग अगर तीनों फॉर्मेट में 2 साल से जूझ रहे हैं तो आखिर कोच की भूमिका क्या है?

फ्लैचर के दौर में ना तो जहीर खान और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को कोई खास फायदा हुआ और ना ही विनय कुमार और वरुण ऐरॉन जैसे युवा गेंदबाजों को। फ्लैचर की पसंद शुरु से ही 150 किलीमिटर प्रतिघंटा रफ्तार वाले गेंदबाज रहे हैं लेकिन भारत में ऐसी प्रतिभा की कमी ने कोच को बाकि गेंदबाजों के प्रति अंधा बना दिया?

पूरे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सार्वजनिक तौर पर कप्तान धोनी के साथ वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का विवाद खुलकर सामने आता है और फ्लैचर धृतराष्ट्र के तौर पर बैठे रहे। आलम ये रहा कि बीसीसआई को इस मामले को ठंडा करने के लिए भारत से फरमान जारी करना पड़ा। वीवीएस लक्ष्मण जैसा अनुभवी खिलाड़ी अचानक संन्यास की घोषणा कर देता है और कोई भी कोच से सवाल नहीं पूछता है आखिर ऐसा क्या हो गया?

चेन्नई में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही फ्लैचर को समझ में आ गया था कि उन्हें भारतीय क्रिकेट में कितना और किसके सामने मुंह खोलना है। वैसे भी हमेशा मीडिया से दूर रहने वाले फ्लैचर को पता था कि जॉन राइट और गैरी कर्स्टन की कामाबी की वजह अगर पर्दे के पीछे रहकर रणनीतियों को अंजाम देना था तो ग्रेग चैपल का हर मुद्दे पर जुबान खोलना उन्हें आखिरकार ले डूबा। लेकिन, फ्लैचर राइट और कर्स्टन की तरह टीम इंडिया के खराब दिनों में जिम्मेदारी लेने के लिए कभी भी समाने नहीं आए।

ऑस्ट्रेलिया दौर पर 3 महीनों में फ्लैचर सिर्फ एक बार प्रेस के समाने आये। टी-20 वर्ल्ड कप में भी फ्लैचर एक बार भी कप्तान या टीम के बचाव में सामने नहीं आये।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: dilip wengserker, team inida, cricket, coach, dunken fleture



पिछली खबर
आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख चुने गए अनिल कुंबले
अगली खबर
सहवाग शून्य पर लुढ़के, डेयरडेविल्स अभ्यास मैच में हारा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7