नई दिल्ली। सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को वाड्रा और डीएलएफ की सांठगांठ के आरोपों को लेकर दायर एक जनहित याचिका को इहालाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया। याचिका में मांग की गई है कि प्रधानमंत्री इस मामले की जांच कराएं। हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते में केंद्र सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया है। उधर, जयपुर की एक निचली अदालत में भी वाड्रा की मैंगो पीपुल वाली विवादित टिप्पणी के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

मालूम हो कि 8 अक्टूबर को गई इस टिप्पणी को आम आदमी का मजाक मानते हुए काफी हंगामा हुआ था। राबर्ट वाड्रा ने इसके बाद अपना फेसबुक एकाउंट खत्म कर दिया। ये भी कहा था कि भारत के लोगों को हास्यबोध नहीं है। बहरहाल याचिकाकर्ता के मुताबिक वाड्रा ने जानबूझ कर देश का आपमान करने और नफरत फैलाने के लिए ऐसी टिप्पणी की थी। मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: robert wadra, petition, allahabad highcourt, rajasthan, dlf








कमेंट्स
0