IBN7 IBN7

SC का सरकार दो टूक, नई नीति से दवा महंगी न हो

Posted on Oct 11, 2012 at 11:25pm IST

नई दिल्ली। जनहित की सुरक्षा को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र सरकार से कहा कि नवम्बर तक नई दवा मूल्य निर्धारण नीति (एनपीपीपी) पर फैसला होने के बाद भी बाजार में वाजिब मूल्य पर दवा उपलब्ध रहने चाहिए। केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वह एनपीपीपी पर फैसला मध्य नवम्बर तक ले लेगी और इसके बाद के सप्ताह में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अदालत ने इस पर कहा कि इसकी वजह से बाजार में मौजूद दवाओं की कीमत बढ़नी नहीं चाहिए।

सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को सरकार के फैसले की जानकारी दी। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय की पीठ ने सरकार को नई दवा मूल्य निर्धारण नीति के कार्यान्वयन की समय सीमा के बारे में बताने का निर्देश दिया था।

SC का सरकार दो टूक, नई नीति से दवा महंगी न हो

पीठ ने सरकार से कहा कि वह 1995 की कीमत निर्धारण फार्मूला को प्रभावित नहीं करे। पीठ ने कहा कि क्या आप लिखित गारंटी दे सकते हैं कि दवाओं की कीमत वर्तमान कीमत से नहीं बढ़ेगी। पीठ ने कहा कि हम कीमत को लेकर अधिक संजीदा हैं। निर्माताओं के गणित को समझा जा सकता है। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा वाजिब मूल्य पर दवाओं की उपलब्धता है।

अदालत ने कहा कि हमने यह कहा है कि सरकार को ऐसी नीतियां लानी चाहिए जो आम आदमी के लिए लाभदायक हो और जिसके कारण कीमत नहीं बढ़े। अदालत ने तीन अक्टूबर को जनहित सुरक्षा के लिए सरकार से कहा था कि आवश्यक दवाओं की सूची तैयार करते वक्त मूल्य नियंत्रण निर्देश के तहत दवाओं की मौजूदा कीमत को प्रभावित नहीं करे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: supreme court, medicine, price, regulatory



पिछली खबर
सावधान! अश्लील वीडियो अपलोड किया तो 7 साल की कैद
अगली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, शुक्रवार की बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फोन आया, आपके वो अब नहीं रहे, पीड़ितों का दर्द

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7