IBN7 IBN7

सलमान ने आरोपों से किया इंकार, तस्वीरें दिखाईं

Posted on Oct 14, 2012 at 03:57pm IST | Updated Oct 14, 2012 at 08:23pm IST

नई दिल्ली। देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी ने देश के लोगों को अपने ऊपर लग रहे आरोपों के जवाब दिए। अपने एनजीओ के खिलाफ गड़बड़ियों के आरोप झेल रहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद सख्त तेवरों के साथ मीडिया के सामने जवाब दिए। कानून मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि वो सड़क चलते लोगों के सवालों के जवाब नहीं देंगे। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल और उनके पांच सवालों को लेकर था।

खुर्शीद ने अपनी सफाई में कुछ तस्वीरें दिखाईं और ऐलान किया कि उनके पास भी स्टिंग कराने वालों का स्टिंग ऑपरेशन है। करीब दो घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खुर्शीद ने सफाई दी कि ये आरोप गलत है कि 71 लाख रुपए के बदले 17 कैंप नहीं लगे। उन्होंने अलग अलग शहरों में लगे कैंप की तस्वीरें दिखाईं। कानून मंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि तस्वीरें फर्जी नहीं हैं। यही नहीं कैंप में मौजूद एक लाभार्थी को भी संवाददाता सम्मेलन में सामने लाया गया। उसकी मीडिया से बात भी कराई।

सलमान ने आरोपों से किया इंकार, तस्वीरें दिखाईं

सलमान ने कहा कि 17 जुलाई, 2010 को जेबी सिंह खुद कैंप में शामिल हुए थे। उन्होंने दलील दी कि हमें जो रकम मिली वो कैंप पर ही खर्च की गई। खुर्शीद ने कहा कि सीएजी के लोग जिस पते पर पहुंचे थे वहां उनके रिश्तेदार नहीं रहते।




सलमान की मानें तो रिश्तेदारों के ना मिलने पर सीएजी से जुड़े लोगों को नोट छोड़ना चाहिए था। अब उन्होंने कहा है कि हम सीएजी को सारे दस्तावेज मुहैया कराएंगे। सलमान खुर्शीद ने ये भी कहा है कि उन्होंने सारे दस्तावेज आरोप लगाने वाले चैनल यानि आज तक को भी दिए थे।

खुर्शीद ने फर्जी हलफनामे पर कहा कि फर्जी दस्तखत मामले की कोई भी जांच कर ले। सीएजी भी चाहे तो हमारी जांच करा ले। चैनल के स्टिंग ऑपरेशन को भी सलमान खुर्शीद ने कठघरे में खड़ा करते हुए चुनौती दी कि एक भी आरोप साबित नहीं हो सकता। खुर्शीद ने ये भी कहा कि मेरे पास भी काउंटर स्टिंग है। हमारे पास भी रिकॉर्डिंग हैं। खुर्शीद ने स्टिंग करने वाले चैनल पर आरोप लगाया है कि आजतक चैनल ने लोगों को बेवकूफ बनाया।

खुर्शीद ने केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं दूंगा। सड़क चलते लोगों का जवाब नहीं दिया जाता। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने उपकरणों की खरीद न करने के जवाब में विकलांगों के लिए खरीदी गई उपकरणों की रसीद दिखाई। इसके अलावा उन्होने खर्च की ऑडिट रिपोर्ट दिखाई। हमारे पास 77 लाख रुपये खर्च करने का प्रमाण है जबकि मंत्रालय से हमे सिर्फ 71 लाख रुपये ही मिले। फर्जी दस्तखत के मुद्दे पर उन्होने कि ये जांच का विषय है। खुर्शीद ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि 71 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। खुर्शीद ने कहा है कि स्टिंग चलाने वाले चैनल ने दस्तावेजों को नहीं देखा।आज तक के सवालों पर कानून मंत्री भड़क गए। उन्होंने आज तक के पत्रकार को धमकाया।

केंद्रीय मंत्री ने अपने गैर सरकारी संगठन पर लगे आरोपों की सफाई में विकलांग शिविरों की तस्वीरें और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की प्रतियों को प्रस्तुत किया। इसके अलावा सलमान का पक्ष रखने के लिए मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद अजहरुद्दीन भी उपस्थित थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: salman khurshid, law minister, disabled, arvind kejriwal, law minister



पिछली खबर
केजरीवाल के इन पांच सवालों पर क्या जवाब देंगे खुर्शीद?
अगली खबर
बंद से बेहाल हुआ बिहार, हिरासत में लालू-पासवान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7