IBN7 IBN7

खराब खेल के लिए अफरीदी ने देशवासियों से मांगी माफी!

Posted on Oct 14, 2012 at 06:00pm IST

कराची। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने हाल में सम्पन्न ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर देशवासियों से माफी मांगी है। अफरीदी ने कहा कि अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नही है। श्रीलंका में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के चौथे संस्करण में अफरीदी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था जिसके चलते उन्हे देश में आलोचना झेलनी पड़ रही है।

पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अफरीदी को संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली है। ऐसे में अफरीदी ने शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से कहा कि खराब प्रदर्शन के लिए वह देशवासियों से माफी मांग चुके हैं और अगले मैचों में वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

खराब खेल के लिए अफरीदी ने देशवासियों से मांगी माफी!

समाचार पत्र 'द नेशन' ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, "मैंने खराब प्रदर्शन के लिए देशवासियों से माफी मांग ली है। मैं आने वाले मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अभी संन्यास लेने की कोई योजना नही है।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान ने हाल में अफरीदी को आराम की सलाह दी थी। मोइन ने कहा था कि अफरीदी में अभी बहुत क्रिकेट बचा है और वह संन्यास के सुझाव से सहमत नहीं हैं। बकौल मोइन, "मुझे नहीं लगता कि उन्हें संन्यास लेना चाहिए। मुझे लगता है कि वह अब भी कई वर्षो तक पाकिस्तानी क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं। उन्हें कुछ मैचों से आराम की जरूरत है।"


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: said afridi, t-20, cricket, moin khan, sorry



पिछली खबर
BCCI ने आईपीएल की नई टीम के लिए टेंडर जारी किए
अगली खबर
चैंपियंस लीग: दिल्ली ने कोलकाता को 52 रनों से हराया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7