IBN7 IBN7

प्रधानमंत्री भी खुर्शीद मामले पर खामोश क्यो हैं: केजरीवाल

Posted on Oct 14, 2012 at 06:06pm IST | Updated Oct 14, 2012 at 10:50pm IST

नइ दिल्ली। देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद पर हमला करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कानून मंत्री ने फोटो दिखाकर देश को गुमराह किया है। जिस अधिकारी की वो चिट्ठी संवाददाता सम्मेलन में प्रस्तुत किए वो तो पहले ही रिटायर हो गए थे। अरविंद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच तो पहले ही हो गई है। अब अखिलेश जांच नहीं करा रहे हैं, जांच की ऐसे तैसी कर रहे हैं।

अरविंद ने कहा कि 23 मार्च 2011 की अधिकारी रामराज्य सिंह यादव की चिट्ठी प्रस्तुत की गई है। वो तो दो महीने पहले रिटायर हो गए थे। इस पर खुर्शीद के जवाब पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि फिर चिट्ठी कहां से आई, खुर्शीद को पता नहीं है। कहते हैं जांच करा लो।

प्रधानमंत्री भी खुर्शीद मामले पर खामोश क्यो हैं: केजरीवाल
सीडीओ जेबी सिंह का हलफनामा सलमान खुर्शीद की पत्नी ने प्रस्तुत किए, जबकि अधिकारी ने कहा था कि वो हलफनामा फर्जी है। अरविंद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच तो पहले ही हो गई है। अब अखिलेश जांच नहीं करा रहे हैं, जांच की ऐसे तैसी कर रहे हैं। जांच तो हो चुकी है। दुबारा जांच की कोई जरूरत नहीं है। इस मामले में लीपापोती की जा रही है।




अरविंद ने आरोपों के आधार पर कहा कि खुर्शीद ने अधिकतर कैंप नहीं लगाए और विकलांगों का सामान खा गए। अरविंद ने कहा कि खुर्शीद ने जो फोटो दिखाए हैं उसपर कैंप की तारीख 17 जुलाई 2010 की तारीख है। ये फोटो साल 10-11 कैंप की है। साल 9-10 की नहीं है। वो सारे देश को गुमराह कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि खुर्शीद की तरफ से एक व्यक्ति को प्रस्तुत किया। उसका नाम रंगी मिस्त्री है। उसको आज तक के चैनल पर दिखाया गया था। उसने कहा कि दो साल पहले सुनने की मशीन मिली थी। वो रंगी मिस्त्री की काट में कल एक सबूत पेश करने जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद कह रहे हैं कि जांच करवा लो। जब तक कानून मंत्री है सारे सबूतों को नष्ट कर देंगे। उनको इस्तीफा देना पड़ेगा। तभी जांच होंगी। खुर्शीद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उनको इस मामले में बयान देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को और सोनिया गांधी को इस मुद्दे पर क्या कहना है? केजरीवाल ने कहा कि 2014 में सलमान खुर्शीद के सामने एक विकलांग व्यक्ति खड़ा होगा और खुर्शीद को हराकर दिखाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal, salman khurshid, luis khurshid, fake photo, law minister



पिछली खबर
प्रकाशानंद सरस्वती से कोई संबंध नहीं: कृपालुजी महाराज
अगली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- रविवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीखी बात: देखें- श्रीनिवासन पर जमकर भड़के ललित मोदी

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने आईपीएल में फिक्सिंग को लेकर मौजूदा कमिश्नर राजीव शुक्ला पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीसीसीआई को भी आडे हाथों लिया। 21:41 PM, May 18, 2013

मुद्दा: क्या आईपीएल ने क्रिकेट को बना दिया है तमाशा?

राजीव शुक्ला और श्रीनिवासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। लेकिन सवाल है कि क्या एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीयू को ईमानदारी से करने दिया जाएगा, इनका सवाल अभी तक नहीं मिला है। 21:00 PM, May 18, 2013

श्रीशांत का फोन और लैपटॉप जब्त, अब खुलेंगे कई राज!

मुंबई पुलिस ने भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीशांत और उनके रिश्तेदार सटोरिए जीजू जनार्दन का मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप, डाटा कार्ड और दूसरी व्यक्तिगत चीजें जब्त कर लीं। 19:24 PM, May 18, 2013

क्रिकेटरों-बुकीज के पीछे जासूसों की तरह लगी थी पुलिस

आईपीएल में फिक्सिंग से जुड़े नए नए खुलासे हो रहे हैं। किस तरह और कहां सट्टेबाजों-खिलाड़ियों में मुलाकात हुई, कहां ये लोग ठहरे, ऐसे कई खुलासे धीरे-धीरे हो रहे हैं। 17:57 PM, May 18, 2013

तीनों खिलाड़ियों को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

आईपीएल फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार खिलाड़ियों से अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। अभी तक तीनों खिलाड़ियों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। ये पूछताछ आज देर रात तक चलेगी। 11:49 AM, May 18, 2013

पढ़ें: कैसे किया दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा

आखिर दिल्ली पुलिस ने इतने बड़े स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा कैसे किया। दरअसल पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने एक फोन कॉल इंटरसेप्ट किया। 09:05 AM, May 18, 2013

सीबीआई के दामन पर फिर लगा दाग, घूस लेते SP गिरफ़्तार

कोयला घोटाले की जांच को लेकर कोर्ट में फटकार सुन रही सीबीआई की मुश्किलें और बढ़ गई है। इस घोटाले की जांच से जुड़े एसपी विवेक दत्त और इंस्पेक्टर राजेश को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 08:10 AM, May 18, 2013

देखें: शनिवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 07:51 AM, May 18, 2013
IBN7