नई दिल्ली। डेक्कन चार्जर्स के निलंबन के बाद अब बीसीसीआई ने नई टीम के लिए 12 शहरों के नामों का चयन कर लिया है। साथ ही बीसीसीआई ने टेंडर डालने वालों से किसी एक शहर के लिए ही टेंडर डालने को कहा है। टेंडर के तहत जीतने वाले शहर की टीम अगले साल आईपीएल में खेलेगी। साथ ही चैंपियंस लीग में भी उसे मौका मिलेगा।
नई टीम के ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 12 शहरों का टेंडर निकाला है। इन 12 शहरों में सबसे ज्यादा टेंडर जिस शहर के नाम होगा उसी टीम का ऑक्शन किया जाएगा। इन शहरों में अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, इंदौर, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, नोएडा, राजकोट, रांची, और वाइजैग के नाम शामिल हैं।
बीसीसीआई ने टेंडरकर्ताओं से कहा है कि वो किसी एक शहर पर ही टेंडर डाले। जिस शहर से सबसे ज्यादा टेंडर होगा उसी शहर पर ऑक्शन किया जाएगा। डेक्कन चार्जर्स को शुक्रवार शाम 5 बजे तक बीसीसीआई को 100 करोड़ रुपए बतौर गारंटी देने थे, लेकिन डेक्कन चार्जर्स बैंक गारंटी दे पाने में नाकामयाब रही। जिसके बाद बॉबे हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक डेक्कन चार्डर्स की टीम आईपीएल से बाहर कर दी गई।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bcci, ipl, new team, 12 town, tender








कमेंट्स
0