नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, लेकिन उनके तेवरों ने तमाम राजनेताओं की नींद उड़ा दी है। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, डीएलएफ और हरियाणा सरकार के गठजोड़ का खुलासा करने के बाद अब उनके आरोपों की बंदूक देश की मुख्य विपक्षी पार्टी की तरफ घूमने वाली है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर पहले भी सिंचाई घोटाले के आरोप लगाने वाली इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के मुताबिक आज अरविंद केजरीवाल गडकरी के खिलाफ आरोपपत्र जारी करेंगे।

जाहिर है, राबर्ट वाड्रा पर अरविंद केजरीवाल के हमले के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाली बीजेपी के सुर इस बार बदले हुए हैं। चूंकि मामला इस बार अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष का है, इसलिए उसने चुप रहने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल कुछ भी बोलें, हम जवाब नहीं देंगे।
मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं रॉबर्ट वाड्रा: अरविंद केजरीवाल
वहीं, पहले वाड्रा और उसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद पर केजरीवाल के हमलों से परेशान कांग्रेस गडकरी को निशाना बनाए जाने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चेताया है कि अगर केजरीवाल ने गडकरी को बख्शा तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा।
पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी हर खबर
बहरहाल मुद्दा चाहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट का हो या रॉबर्ट वाड्रा पर हमले का, या फिर दिल्ली की जनता को परेशान करने वाले बिजली बिलों का, जिस तरह से अरविंद केजरीवाल इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए हैं उसने मुख्य विपक्षी दल बतौर बीजेपी की भूमिका पर सवाल उठा दिए हैं। ऐसे में अगर केजरीवाल बीजेपी अध्यक्ष पर सीधा और जोरदार हमला करते हैं, तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ना तय है।
चर्चा: केजरीवाल के आरोपों में है कितना दम?
बीजेपी ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी किसी भी तरह के दबाव में नहीं है। बलबीर पुंज ने कहा है कि पार्टी में किसी ने पद का दुरुपयोग नहीं किया है और अरविंद केजरीवाल के हर खुलासे का जवाब दिया जाएगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: robert vadra, haryana, arvind kejriwal, ashok khemka, congress, dlf, land deal, Nitin Gadkari








कमेंट्स
0