IBN7 IBN7

पीएम से मिले राहुल, राष्ट्रपति भवन भी जा सकते हैं

Posted on Oct 17, 2012 at 10:43am IST | Updated Oct 17, 2012 at 12:18pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले राहुल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राहुल पीएम से तेलंगाना और कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा कर सकते हैं। असल में ये मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि मंगलवार सुबह राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की थी और उसके बाद शाम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलाकात की थी। ऐसे में राहुल का राष्ट्रपति और पीएम से मिलना अहम है।

वहीं, मंगलवार शाम राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने बताया था कि बुधवार सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री के सम्मान में सेरेमॉनिल रिसेप्शन के बाद राहुल की राष्ट्रपति से मुलाकात का कार्यक्रम है लेकिन आज सुबह ऐसी जानकारी आ रही है कि राष्ट्रपति के पूरे दिन के औपचारिक कार्यक्रम में कहीं भी राहुल से मुलाकात नहीं है।

पीएम से मिले राहुल, राष्ट्रपति भवन भी जा सकते हैं

लेकिन वहीं, कई बार ऐसा होता है कि नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात औपचारिक कार्यक्रम से इतर होती है। ऐसे में राहुल की मुलाकात को भी इसी संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Rahul gandhi, Politics, Prime MInister, President, Meet, Cabinet Reshuffle, Sonia Gandhi



पिछली खबर
सिंधिया को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी में बेचैनी बढ़ी
अगली खबर
ओडिशा के पूर्व विधायक को 2 साल का सश्रम कारावास

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7