IBN7 IBN7

हक मांगने पर महिला का कत्ल, आरोप कांग्रेस नेता पर

Posted on Oct 17, 2012 at 10:59am IST | Updated Oct 17, 2012 at 11:46am IST

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक महिला ने अपना हक मांगा तो उसे सरेराह मौत के घाट उतार दिया गया। घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के हिमायत नगर की है। आरोप है कि निर्मला हनवते नाम की महिला को अब्दुल वाहिद नाम के कांग्रेस नेता ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। अब्दुल वाहिद कांग्रेस का शहर अध्यक्ष है।

खबर के मुताबिक राशन की दुकान को लेकर उसका निर्मला से विवाद चल रहा था। निर्मला ने अपनी राशन की दुकान अब्दुल वाहिद को चलाने के लिए दी थी लेकिन अब निर्मला दुकान वापस चाहती थी जिसे देने से अब्दुल ने इनकार कर दिया। आरोप है कि बार-बार दुकान की मांग करने पर उसने निर्मला को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हक मांगने पर महिला का कत्ल, आरोप कांग्रेस नेता पर

आरोप है कि मंगलवार को निर्मला जब घर के बाहर निकली तब ट्रैक्टर पर सवार अब्दुल ने उसे पीछे से टक्कर मारी। वो इतने पर ही नहीं रुका, अब्दुल के साथियों ने जख्मी निर्मला को फिर से सड़क पर रखा और उसे दो बार ट्रैक्टर से रौंदा। निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई।




इस घटना से वहां तनाव की स्थिति है। लोगों ने महिला की लाश सड़क पर अभी भी रखी हुई है। नांदेड़ के डिप्टी एसपी यशवंत सोलंकी ने बताया कि इस पूरे मामले में 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है। 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी अब्दुल वाहिद भागा हुआ है।

शिवसेना नेता नीलम गोरे ने कहा कि यह चिंताजनक है। मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाली घटना है। वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि इसकी निंदा जितनी भी की जाए वो कम है। इसकी जांच होकर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को पार्टी से ना देखकर जांच होनी चाहिए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Nanded, Maharashtra, Killed, Women, Abdul Wahid, Kamala



पिछली खबर
बढ़ती रेप के लिए चाउमिन जिम्मेदार: खाप पंचायत
अगली खबर
इंदौर: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 27 सड़कें स्वीकृत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7