IBN7 IBN7

केजरीवाल के सबूत सच्चे हों तो पद छोड़ें गडकरीः जेठमलानी

Posted on Oct 17, 2012 at 02:37pm IST | Updated Oct 17, 2012 at 03:17pm IST

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर निशाना साधें, उससे पहले ही खुद बीजेपी सांसद राम जेठमलानी अपनी पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। जेठमलानी ने साफ कहा कि अगर केजरीवाल गडकरी के खिलाफ सबूत पेश करते हैं तो बीजेपी अध्यक्ष को अपना पद छोड़ देना चाहिए। जेठमलानी ने यहां तक कहा कि अगर केजरीवाल सबूत पेश करते हैं तो वो गडकरी के खिलाफ केजरीवाल का ही साथ देंगे।

बताया जाता है कि जेठमलानी के इन तेवरों के पीछे 2014 में बीजेपी के ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में छिड़ी जंग असल कारण है। मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के लिए राम जेठमलानी ने गडकरी को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन गडकरी ने ऐसी किसी भी चिट्ठी की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

केजरीवाल के सबूत सच्चे हों तो पद छोड़ें गडकरीः जेठमलानी

गडकरी के इनकार करते ही वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जेठमलानी ने यह चिट्ठी 27 सितंबर को लिखी थी जब बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सूरजकुंड में चल रही थी।आईबीएन नेटवर्क को मिली जेठमलानी की चिट्ठी में पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए गए हैं।

चिट्ठी में जेठमलानी ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत की थी। इस वरिष्ठ वकील ने कहा कि बीजेपी के कई नेता काले धन के खिलाफ मुहिम में दिल से आगे नहीं आ रहे। पार्टी प्रवक्ताओं पर इस बात का दबाव है कि वे काले धन के मुद्दे पर ज्यादा जोर न दें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal , nitin gadkari , ram jethmalani , bharatiya janata party , bjp



पिछली खबर
येदियुरप्पा के खिलाफ सीबीआई ने किया आरोपपत्र दाखिल
अगली खबर
‘अब सिर्फ कलम से नहीं, बल्कि लहू से भी काम करूंगा’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7