IBN7 IBN7

[+] 246 और खबरें

पड़ोसी बना जालिम

Posted on Jan 29, 2009 at 11:05pm IST

जयपुर। पड़ोसियों के बीच आपस झगड़े होते रहते हैं। लेकिन इस झगड़े की वजह से आज एक लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आरोप है कि उसे पड़ोसियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। पीड़ित रेखा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। दर्द से तड़पती रेखा ने काफी कोशिश के बाद जब आरोपियों का नाम बताया तो हर कोई सन्न रह गया। रेखा के मुताबिक उसकी ये हालत करने वाला उसका पड़ोसी हैं।

दरअसल एक निजी बैंक में काम करने वाली रेखा हादसे में 60 फीसदी जल चुकी है। रेखा के घरवालों ने कभी सोचा भी नहीं था कि मामूली कहासुनी में उसके पड़ोसी ऐसी हरकत कर बैठेंगे। रेखा का परिवार जिस मकान में रहता है वहां कुछ और परिवार भी रहते हैं।

आरोपों के मुताबिक रेखा के पड़ोस में रहने वाले एक वकील का दूसरे किराएदार से झगड़ा हुआ था। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। इस मामले में रेखा ने वकील का साथ न देकर दूसरे पक्ष के हक में बयान दिया था। रेखा के घरवालों के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर वकील के परिवार ने रेखा को आग लगाकर छत से नीचे फेंक दिया।




रेखा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी किराएदार और उसकी पत्नी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे इस हाल में पहुंचाया है। पुलिस ने रेखा के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सकते में है। अस्पताल में जख्मी हालत में पड़ी रेखा और उसके घरवालों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: criminal, 2901



पिछली खबर
दिल्ली: शालीमार बाग में डेढ़ करोड़ की लूट
अगली खबर
पब में लड़कियों को लेकर एमपी बीजेपी में पंगा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रेसकोर्स टॉवर में आग
16:21 PM, May 22, 2012

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
IBN7