IBN7 IBN7

घर से अगवा कर तीन बार बालाओं के साथ गैंगरेप

Posted on Oct 19, 2012 at 04:37pm IST | Updated Oct 19, 2012 at 04:51pm IST

रामनगर। कर्नाटक के रामनगर की बिड़दी इलाके में तीन बार बालाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित बार बालाओं की शिकायत के मुताबिक़ गुरुवार की रात 8 लोग उनके घर में जबरन घुस आए और घर में रखे रुपये और जेवर लूट लिए। लूटपाट करने के बाद लुटेरे तीनों बार बालाओं को उठा ले गए और फिर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

लड़कियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे किसी ने उनका दरवाज़ा खटखटाया और जैसे ही इन लड़कियों ने दरवाजा खोला तो 7 से 8 लड़के इनके कमरे के घुस आए। इन बदमाशों ने उनसे 6 अंगूठियां, एक चेन, 15 हजार रुपये व 5 मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद ये बदमाश लड़कियों को अगवा कर ले गए और वहां उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मकान के गार्ड ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। मकान मालिक ने बताया कि मुझे फोन आया कि यहां पर चोरी हुई है। जब आकर देखा तो लड़कियां डरी हुई थीं। उनकी पिटाई भी की गई थी। ये लड़कियां यहां डेढ़ महीने से रह रही हैं। जब मैं यहां पहुंचा तो सभी चीजें बिखरी हुई थीं। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ramnagar, karnataka, bar bala , gang rape, police



पिछली खबर
इंदौर: सौतेली बहन का अपहरण करने वाला भाई गिरफ्तार
अगली खबर
बेंगलोर: 8 अपराधियों ने किया 3 युवतियों का बलात्कार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013
IBN7