लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले के जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नीरज सिंह को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। नीरज सिंह पर हमला करने वाले पांच नामजद आरोपियों में से दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ए सी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश बदायूं पुलिस को दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक को गांव में ही कैम्प करने के लिए कहा गया है।
सभी हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। शर्मा ने कहा कि आवश्यकता महसूस की गई तो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों भाइयों के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट थी। उन्होंने बताया कि डीएसओ को जलाकर मारने के मामले में अब तक तीन रिपोर्टें दर्ज की जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि मिट्टी के तेल की कथित कालाबाजारी को पकड़ने गये डीएसओ की कोटेदार से कहासुनी हो गई और उसने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया। उनका कहना था कि डीएसओ के साथ गए लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई लेकिन डीएसओ को बुरी तरह घायल कर दिया गया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: budaun, uttar pradesh, dso, firing, oil, raid, attack, mafia, arrest








कमेंट्स
1