IBN7 IBN7

2जी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गवाही, विपक्ष के हमले तेज

Posted on Oct 19, 2012 at 05:14pm IST

नई दिल्ली। टेलीकॉम घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी के एम चंद्रशेखर द्वारा सीधे उंगली उठाने के बाद बीजेपी और लेफ्ट पार्टियों ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। पूर्व कैबिनेट सचिव के.एम चंद्रशेखर ने गुरुवार को जेपीसी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने उंगली सीधे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नीयत पर उठाई थी।

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के मुताबिक पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी की बात से फिर साबित हो जाता है कि कोई भी घोटाला बिना मनमोहन सिंह की सहमती के नहीं हो सकता। मनमोहन सिंह और चिदंबरम को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस हमेशा से अपने घोटालेबाजों को बचाती रहती है, चाहे वो वीरभद्र हो या फिर शीला दीक्षित या फिर केंद्रीय नेता। देश इसे देख रहा है। सोनिया गांधी जवाब दें।

2जी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गवाही, विपक्ष के हमले तेज

दरअसल के. एम. चंद्रशेखर ने जेपीसी को बताया था कि उन्होंने 4 दिसंबर 2007 को प्रधानमंत्री को एक नोट भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि स्पेक्ट्रम की कीमत 35 हजार करोड़ रुपये तय की जाए। लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी और स्पेक्ट्रम सिर्फ 1658 करोड़ रुपये में बेच दिया। चंद्रशेखर ने ये भी साफ किया कि 25 मार्च 2011 के वित्तमंत्रालय के विवादित नोट से उनका या उनके सचिवालय का कोई लेना-देना नहीं था। इस नोट में लिखा गया था कि अगर तत्कालीन वित्तमंत्री पी.चिदंबरम चाहते तो टेलीकॉम घोटाले में हुआ नुकसान रोका जा सकता था।

यूपीए दो को घिरता देख लेफ्ट पार्टियां भी हमलावर हो गई हैं। सीपीआई नेता गुरुदास दास गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि ये बहुत महत्वपूर्ण मामला है कि प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी थी। उनको सिक्रेटरी ने जानकारी दी थी। उसके बाद भी प्रधानमंत्री ने कोई कदम नहीं उठाया। साफ है कि वो अपना काम नहीं कर पाए, ये उनकी कमजोरी है।

भ्रष्टाचार के मामलों में घिरी कांग्रेस के लिए ये परेशानी का एक और मोर्चा है। वो पूर्व कैबिनेट सचिव की बात को निजी राय बता कर मामले को ठंडा करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मुताबिक हर आदमी का अपना मत होता है। नीतिया बदली हैं और बदलती रहती हैं। चंद्रशेखर का अपना मत हो सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: 2g spectrum, k m chandrashekhar, prime minister manmohan singh, jpc, p chidambram, pranab mukharjee



पिछली खबर
दिल्ली में बिजली के बढ़े दाम पर BJP का प्रदर्शन
अगली खबर
आचार संहिता तोड़ने पर गुजरात के कृषि मंत्री को फटकार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7