मॉस्को। उक्रेन की राजधानी कीव के एक चिड़ियाघर के प्रमुख की नौकरी सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि वह चिड़ियाघर के एक हाथी के लिए ‘पत्नी’ तलाशने में नाकाम रहा।
रूस की समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ के मुताबिक कीव शहर के मेयर लियोनिद चेरनोवेस्की ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने चिड़ियाघर में रहने वाले हाथी के लिए उपयुक्त संगिनी नहीं तलाश पाने के कारण चिड़ियाघर प्रमुख को कार्यमुक्त कर दिया है।
मेयर ने कहा कि यह हाथी खाता बहुत है। वह अकेला है और उसे पत्नी की जरूरत है। 30 साल का होने के बावजूद उसकी कोई संगिनी नहीं है। यह अलग बात है कि अकेला होने के बावजूद वह दिखने में सुंदर है।








कमेंट्स
0