IBN7 IBN7

'26/11 हमले की जांच को भारतीय टीम पहले करे पाक का दौरा'

Posted on Oct 21, 2012 at 04:08pm IST

नई दिल्ली। भारत चाहता है कि मुम्बई हमले के सिलसिले में पहले उसकी जांच टीम को पाकिस्तान के दौरे की अनुमति मिले। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक इस मामले की जांच करने वाले पाकिस्तानी आयोग को भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वे 26/11 हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम को इस आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता एवं आरोपियों के खिलाफ सबूतों की जांच के लिए पाकिस्तान भेजना चाहते हैं।

मुम्बई हमले को लेकर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी तथा उसके छह अन्य साथियों के खिलाफ रावलपिंडी की अदालत में मुकदमा चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सितम्बर में मालदीव में हुए दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में यह मुद्दा अपने पाकिस्तानी समकक्ष रहमान मलिक के साथ उठाया था।

'26/11 हमले की जांच को भारतीय टीम पहले करे पाक का दौरा'

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तानी जांच आयोग का दौरा जल्द हो सकता है, अधिकारी ने कहा, "जब तक एनआईए की टीम को पाकिस्तान का दौरा करने की अनुमति नहीं मिलती और उसे वहां के जांच आयोग के सदस्यों को दोबारा भारत आने देने की आवश्यकता नहीं महसूस होती तब तक कुछ कहना मुश्किल है।" एनआईए की टीम इस मामले के गवाहों से भी मिलना चाहती है।

पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने इस साल मार्च में भारत का दौरा किया था। ऐसा दोनों देशों के बीच समझौते के तहत हुआ था। पाकिस्तान चाहता है कि उसके जांच आयोग को दोबारा भारत दौरे की अनुमति मिले, क्योंकि उसने जो सबूत जुटाए थे, उसे रावलपिंडी की अदालत ने मुम्बई हमले के आरोपियों को दोषी ठहराने के लिए अपर्याप्त माना था। इसलिए आयोग चाहता है कि इस बार वह जो सबूत जुटाए वे पाकिस्तान की अदालत की उम्मीदों पर खरा उतरे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, pakistan, 26/11 mumbai, militant attack, nia, investigation team



पिछली खबर
जल्द उठेगा शांति सैनिकों के कांगो सैक्स कांड से पर्दा
अगली खबर
खनन घोटाला: ओडिशा का फिर दौरा करेगा शाह आयोग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

दामाद गिरफ्तार, श्रीनिवासन कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया। 11:24 AM, May 25, 2013

श्रीनिवासन कुछ ही घंटों के मेहमान, जेटली नए अध्यक्ष!

श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उनपर बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने का दवाब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष आज दोपहर तक इस्तीफा दे सकते हैं। 08:05 AM, May 25, 2013

मयप्पन गिरफ्तार, पूछताछ में फिक्सिंग की बात कबूली

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो मयप्पन ने पूछताछ के दौरान सट्टेबाजी में पैसा लगाने की बात कबूल कर ली है। 07:37 AM, May 25, 2013

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013
IBN7