IBN7 IBN7

अगर दिग्विजय हैं तैयार तो कुमार विश्वास करेंगे बहस!

  • ibnkhabar.com
Posted on Oct 21, 2012 at 05:02pm IST | Updated Oct 21, 2012 at 05:15pm IST

नई दिल्ली। आईएसी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर कांग्रेस महासचिव बहस के लिए तैयार हैं तो आईएसी भी खुली चर्चा के लिए तैयार हैं। अरविंद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आईएसी की तरफ से कुमार विश्वास दिग्विजय सिंह से बहस करेंगे।

केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह ने बताया है कि लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी बाजपेयी के रिश्तेदारों के खिलाफ उनके पास भ्रष्टाचार के सबूत हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस और बीजेपी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। और दोनों में से कोई भी एक दूसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार पर नहीं बोल रहे हैं। वहीं अरविंद ने कहा कि हुड्डा के घर बातचीत के लिए पहुंचे आईएसी लोगों को पुलिस कैसे मार सकती है। सरकार एक परिवार के दामाद को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। लोगों में इसके लिए गुस्सा है।

अगर दिग्विजय हैं तैयार तो कुमार विश्वास करेंगे बहस!

मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के 27 सवालों पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि वो दिग्विजय के सवालों का तभी जबाव देंगे जब पहले उनके सवालों का जवाब मिले। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से भी सवाल पूछे थे पहले उन सवालों के जवाब मिलने चाहिए। केजरीवाल ने दिग्विजय को जनता के सामने तमाम सवालों पर बहस की चुनौती दी थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal, digvijay singh, discussion, congress



पिछली खबर
खनन घोटाला: ओडिशा का फिर दौरा करेगा शाह आयोग
अगली खबर
केजरीवाल की पीसी में महिला का हंगामा, पहचान पर सवाल!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीनिवासन कुछ ही घंटों के मेहमान, जेटली नए अध्यक्ष!

श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उनपर बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने का दवाब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष आज दोपहर तक इस्तीफा दे सकते हैं। 08:05 AM, May 25, 2013

मयप्पन गिरफ्तार, पूछताछ में फिक्सिंग की बात कबूली

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो मयप्पन ने पूछताछ के दौरान सट्टेबाजी में पैसा लगाने की बात कबूल कर ली है। 07:37 AM, May 25, 2013

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013
IBN7