IBN7 IBN7

गडकरी का ड्राइवर, मुनीम भी कंपनियों में डायरेक्टर!

Posted on Oct 23, 2012 at 03:24pm IST | Updated Oct 23, 2012 at 03:32pm IST

नई दिल्ली। किसानों की जमीन हथियाने के आरोपों से घिरे बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी अब एक और विवाद से घिर गए हैं। खुलासा हुआ है कि उनकी कंपनी को घाटे से उबारने के लिए एक कंपनी ने 164 करोड़ रुपये का लोन दिया। ये वही कंपनी है जिसे महाराष्ट्र में तमाम कामों का ठेका मिला था जब गडकरी वहां के लोकनिर्माण मंत्री थे। यही नहीं, लोन में दिए गए पैसे का स्रोत भी साफ नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी पड़ताल में खुलासा किया है कि 16 अन्य कंपनियों के एक समूह के गडकरी की कंपनी में शेयर हैं। लेकिन इन 16 कंपनियों के शुरुआती डायरेक्टर गडकरी के लोग मसलन उनका ड्राइवर जिसका नाम मनोहर पानसे, गडकरी का एकाउंटेंट पांडुरंग झेडे, उनके बेटे का दोस्त श्रीपाद कोतवाली वाले और निशांत विजय अग्निहोत्री नाम का एक शख्स थे।

गडकरी का ड्राइवर, मुनीम भी कंपनियों में डायरेक्टर!

पिछले दिनों आरोप लगा कि गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार से मिलीभगत करके किसानों की सौ एकड़ जमीन हड़प ली। इस आरोप पर मचे हंगामे की धूल अभी बैठी भी नहीं थी कि नया खुलासा हो गया है। एक ऐसा खुलासा जो सोशल इंटरप्रेन्योर होने यानी समाज के हित में कारोबार करने के गडकरी के दावे पर सवाल खड़ा करता है।

ताजा जानकारी के मुताबिक गडकरी के नियंत्रण वाली पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड 64 करोड़ रुपये के घाटे में थी। 30 मार्च 2010 को आइडियल रोड बिल्डर्स यानी आईआरबी ग्रुप की फर्म ग्लोबल सेफ्टी विजन ने उसे 164 करोड़ रुपये का लोन दिया। आईआरबी ग्रुप को 1995 से 1999 के बीच महाराष्ट्र में तमाम सरकारी ठेके मिले थे। तब गडकरी ही लोक निर्माण मंत्री थे। आरबीआई ने पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड के तमाम शेयर भी खरीदे। यानी मसला वही सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता का लगता है।

गडकरी महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री थे तो आईआरबी को फायदा हुआ और जब गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए तो उनकी घाटे की कंपनी को उबारने के लिए वही आईआरबी सामने आ गई। सवाल गंभीर हैं। लेकिन गडकरी ने दावा किया है कि वे जांच के लिए तैयार हैं। वे ये भी कह रहे हैं कि वे 14 महीने पहले कंपनी के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके पास अब कंपनी के केवल 310 शेयर हैं जिनकी कीमत 3100 रुपये है। लेकिन बीजेपी जानती है कि तथ्य के मकड़जाल ने गडकरी को उलझा दिया है। फिर भी दावा है कि वो बैकफुट पर नहीं है, क्योंकि उसकी नजर में बीजेपी की कमीज कांग्रेस से अभी भी ज्यादा उजली है।

उधर कांग्रेस हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे वाले अंदाज में खुशी मना रही है। हालांकि पार्टी नेताओं के पास इसका जवाब नहीं कि महाराष्ट्र में उनकी सरकार है तो जांच के लिए किस बात का इंतजार है। पार्टी प्रवक्ता संदीप दीक्षित कहते हैं कि जांच की एक प्रक्रिया होती है और जांच एजेंसी प्रोफेशनल तरीके से काम करती है।

कांग्रेस की इस हीलाहवाली को टीम केजरीवाल सत्तापक्ष और विपक्ष की मिलीभगत का एक और सुबूत मानती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देश के सामने जो बात साबित करना चाहते थे वो साबित हो गई है। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के मामले पर मिली हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को बचा रही हैं। इस बीच आईआरबी ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि उसका पूर्ति ग्रुप से कोई करीबी रिश्ता नहीं है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि ग्लोबल सेफ्टी विजन, आईआरबी की सहायक कंपनी नहीं है। न ही आईआरबी ने इस कंपनी में कोई निवेश ही किया है।

बहरहाल, पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड के एमडी सुधीर दिवे ने माना है कि पूर्ति को 64 करोड़ का नुकसान हुआ था और आईआरबी के प्रमोटर डीपी महिस्कर ने उन्हें 164 करोड़ रुपये का लोन ग्लोबल सेफ्टी विजन के जरिए दिलाया था। पूर्ति ने 62 करोड़ रुपये ब्याज समेत लौटा भी दिए। उनके मुताबिक इस लेन-देन में सबकुछ नियम-कायदे के हिसाब से हुआ। लेकिन तहसीलदार से मंत्री गडकरी के निजी सचिव और फिर उनसे जुड़ी कंपनी के एमडी तक का सफर तय करने वाले सुधीर दिवे की सफाई के बाद भी तमाम सवाल मुंह बाए खड़े हैं।

सवाल ये कि पूर्ति ग्रुप को आईआरबी या ग्लोबल सेफ्टी विजन ने लोन किस मद से दिया। यानी पैसे का स्रोत क्या है? 2009 के रिकॉर्ड बताते हैं कि पूर्ति में निवेश करने वाली 16 कंपनियों में चार ही लोग घूम-घुमाकर डायरेक्टर के पद पर हैं। नितिन गडकरी के बेटे निखिल को 22 फरवरी 2011 को पूर्ति का एमडी बनाया गया था। ऐसे में ये कहना कहां तक ठीक है कि गडकरी का कंपनी से रिश्ता नाममात्र का है।

जाहिर है, अलग तरह की पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी की साख सवालों के घेरे में है। नितिन गडकरी आरएसएस के दुलारे माने जाते हैं। जब राजनीति के किसी पूर्णकालिक कार्यकर्ता की जगह कारोबारी दिमाग के लिए मशहूर गडकरी को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था, तो आरएसएस की वजह से ही ज्यादा सवाल नहीं उठ पाए थे। ऐसे में साख पर सवाल का सिलसिला बीजेपी से होते हुए नागपुर के आरएसएस मुख्यालय तक भी पहुंच जाए, तो आश्चर्य नहीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nitin gadkari, bjp, corruption, driver, Companies fake address, driver made director



पिछली खबर
मैं बीजेपी में नहीं, 10 दिसंबर को पार्टी बनाऊंगा: येदुरप्पा
अगली खबर
गडकरी के दोबारा अध्यक्ष बनने पर भी लटकी तलवार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7